Noida Daycare Center Girl Child Assaulted: उत्तरप्रदेश में नोएडा के एक डे केयर में 15 महीने की बच्ची से मेड की बेरहमी का वीडियो वायरल हुआ है। मामला, नोएडा के थाना सेक्टर 142 क्षेत्र के अंतर्गत आते सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसायटी में स्थित डे केयर का है। वीडियो में मेड बच्ची को पीटते और पटकते हुए नजर आ रही है। बच्ची जोर-जोर से रोती हुई दिखी। आरोप है कि डे-केयर प्रमुख ने घटना के दौरान कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
शिकायत में मेड और डे-केयर प्रमुख पर अभद्र भाषा व धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-142 में एफआईआर दर्ज कर आरोपी मेड को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
इसी साल 21 मई को डे केयर सेंटर में आई थी बच्ची
जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने उसे इसी साल 21 मई को डे केयर सेंटर में भेजा था। यूके बेसड कंपनी में काम करने वाले पिता के मुताबिक, डे केयर में पांच सीसीटीवी देख सुरक्षा के मद्देनजर उन्होंने बच्ची को यहां भेजने का फैसला लिया था। वहीं डे केयर की मालकिन चारू ने भी उन्हें बच्ची की सेफ्टी का भरोसा दिलाया था। हमने बच्ची को डे केयर भेजने से पहले खुद भी सुरक्षा व्यवस्था की जांच की थी। पांच सीसीटीवी से सभी कमरों के साथ हॉल और किचन एरिया भी कवर था। मालकिन चारू ने एडमिशन के समय ही स्पष्ट कर दिया था कि डे केयर के हर बच्चे की सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।
घटना वाले दिन क्या हुआ
बच्ची के पिता ने बताया कि घटना वाले दिन भी वह रोजाना की तरह बच्ची को सुबह साढ़े 10 बजे डे केयर में छोड़कर गया था। कुछ घंटों के बाद मां अपनी बच्ची को सेंटर पर लेने आई तो शिक्षकों ने बताया कि बच्ची दिन भर रोती रही थी। घर लौटने पर मां ने बच्ची की जांघों पर काटने के निशान देखे। शिक्षकों से काटने के निशान के बारे में पूछा तो उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी को घर से कोई संक्रमण हुआ है। वह तुरंत डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने पुष्टि की कि यह कोई संक्रमण नहीं, बल्कि इंसानी दांतों के निशान थे। ऐसा लग रहा है कि बच्ची को प्रताड़ित किया गया है।
शिकायत पर क्या बोली डे केयर की मालकिन
बच्ची के मां-बाप ने तुरंत डे केयर की मालकिन से बात की तो उसने शुरू में ऐसे किसी भी टार्चर की बात से इनकार किया। सीसीटीवी फुटेज मांगा तो टूटे हुए तारों का हवाला देते हुए डे केयर के कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज देने में चार दिन की देरी की। पुलिस के दखल देने पर डेकेयर ने सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराई। इसमें अटेंडेंट बच्ची को कमरे में घूंसे मारते, झूले से धक्का देते, ज़मीन पर गिराते, प्लास्टिक के बैट से पीटते दिखाई दी। सेक्टर 142 थाने के एसएचओ विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चारु और केयरटेकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नाबालिग केयरटेकर ने मारपीट की बात स्वीकार की और पुलिस को बताया कि वह बच्ची के रोने से परेशान थी। मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची पर कई चोटों के निशान पाए गए।
नोएडा में पुलिस के फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो ऑफिस का खुलासा, खुद को बताते थे सीनियर अधिकारी
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines