New Delhi Darbhanga Train Fire: साहब जी! सच में छठ मैया ने बचा लिया। बोगी में जिस तरह आग लगी थी, लगता नहीं था कि बच पाएंगे। इतनी मुश्किल से पैसे जमा किए थे घर जाने के लिए। सोचा, छठ मैया की पूजा करेंगे। परिवार से मिलेंगे। जब आग लगने की खबर मिली तो अफरातरफी मच गई थी। यह दर्द छलका दरभंगा क्लोन स्पेशल (02570) ट्रेन के यात्री का। गौरतलब है कि छठ पूजा के लिए नई दिल्ली से बिहार के दरभंगा जा रही दरभंगा क्लोन स्पेशल (02570) ट्रेन में बुधवार की शाम को भीषण आग लग गई थी। इस हादसे को लेकर ट्रेन के यात्रियों में दहशत फैल गई। हाल ही में इस घटना के एक चश्मदीद के साथ न्यूज 24 ने खास बातचीत की। इस बातचीत में चश्मदीद ने न्यूज 24 के साथ घटना के शुरू होने से लेकर लोगों की जान बचाने तक सब कुछ साझा किया है। चश्मदीद ने बताया कि वो उसी बोगी में थे, जो आग से सबसे ज्यादा प्रभावित थी। जब आग लगी और फैली तो सभी यात्रियों ने आपतकालीन खिड़की से कूदकर अपनी और अपने परिवार की जान बचाई।
गोरखपुर पहुंचे पीड़ित
घटना के चश्मदीद ट्रेन हादसे के बाद किसी तरह से अपने परिवार के साथ गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने न्यूज 24 से बात करते हुए बताया कि घटना का मंजर बहुत ही भयावह था। भगवान न करें ऐसा कभी भी किसी के साथ हो। किसी तरह से लोगों ने अपनी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि शाम 5 से लेकर साढ़े 5 के करीब इटावा से लगभग 10 किलोमीटर पहले भोपतराय रेलवे स्टेशन पर ये घटना हुई है।
आपतकालीन खिड़की से नीचे कूदे लोग
घटना की शुरुआत के बारे में बताते हुए पीड़ित ने कहा कि शाम के समय अचानक ट्रेन से घुआं उठने लगता है, फिर तुरंत आग लग जाती है। आग लगते ही लोग चलती ट्रेन से नीचे कूदने लगते हैं, जिसकी वजह से कई लोगों को काफी चोटे भी आई हैं। इसी बीच किसी ने ट्रेन की चेन खींची, जिससे ट्रेन रुकी और लोग ट्रेन की आपतकालीन खिड़की से नीचे कूदने लगे। इस दौरान रेलवे की तरफ से यात्रियों को बचाने के लिए किसी तरह का कोई इंतजाम नहीं किया गया। यात्री खुद ही अपनी और बाकी लोगों की जान बचा रहे थे।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे मेरी बीवी वापस चाहिए’; भाई दूज मनाने गई, प्रेमी संग फरार हुई, पति रो-रोकर बेहाल
आग लगने का कारण
पीड़ित ने कहा हर जगह कहा जा रहा है कि रेलवे की तरफ से लोगों को ट्रेन से बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि ऐसा नहीं है, हादसे के वक्त यात्री खुद ही अपनी जान बचा रहे थे। पीड़ित ने बताया कि ट्रेन से निकलने वाला घुआं काला था, जिसे ऐसा लग रहा था कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगीं है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines