पहलगाम हमले के बाद देशभर में गुस्से और गम का माहौल है। पीएम मोदी लगातार मीटिंग कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ी हुई है। इस बीच उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक मुस्लिम युवती पहलगाम आतंकी हमले से इतना दुखी हुई कि उसने सनातन धर्म अपना लिया। युवती ने हिंदू रक्षा दल के सहयोग से विधि-विधान से हिंदू धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ धर्म परिवर्तन कर लिया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। धर्म परिवर्तन के बाद युवती ने अपना नाम नेहा खान से बदलकर नेहा शर्मा कर लिया है।
युवती ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उसे अंदर तक झकझोर दिया है। उसने कहा कि जब उसे यह पता चला कि पहलगाम में आतंकियों ने हिंदुओं की पहचान पूछकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया है, तो उसे महसूस हुआ कि मुस्लिम धर्म अब आतंक का पर्याय बन गया है। उसे हर मुस्लिम आतंकी जैसा लगने लगा है, इसी भावनात्मक चोट के कारण उसने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘पाकिस्तान गई तो जिंदा नहीं रहूंगी’, वीजा विवाद पर छलका सीमा हैदर का दर्द
नेहा की घर वापसी हुई
कार्यक्रम के दौरान नेहा शर्मा ने हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी को रक्षा सूत्र बांधा और उनसे सुरक्षा का वचन लिया। नेहा शर्मा ने कहा कि अब वह भी गर्व से कहेगी कि वह सनातन की बेटी है। उन्होंने कहा कि अब मुस्लिम समाज के अन्य लोगों को भी इस दिशा में सोचना चाहिए। हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने इसे धर्मांतरण नहीं बल्कि घर वापसी बताया है। उन्होंने कहा कि जो भी स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाना चाहता है, संगठन उसका स्वागत करेगा।
ये भी पढ़ेंः लौट आई गोंडा से दामाद संग फरार सास, पति ने किया चौंकाने वाला दावा
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
5 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
5 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
8 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
9 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
14 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
23 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines