Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी को मारी गई 15 गोलियां, जेलर हत्याकांड में था आरोपी

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब बॉबी को मारी गई 10 गोलियां, जेलर हत्याकांड में था आरोपी

Author
Edited By : Versha Singh Updated: Feb 13, 2026 15:09

मुख्तार अंसारी के शूटर रहे शोएब बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शोएब बॉबी लखनऊ के जेलर हत्याकांड में आरोपी था. उसे बाराबंकी के असैनी में गोली मारी गई. बताया जा रहा है कि शोएब बॉबी पर ताबड़तोड़ 15 गोलियां दागी गई हैं. बता दें कि मुख्तार अंसारी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे, जिनमें हत्या, अपहरण और फिरौती शामिल थे. अंसारी को 2005 में कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल भेजा गया था और तब से वे जेल में थे. 28 मार्च 2024 को बांदा जेल में उनकी मौत हो गई, जिसकी वजह हार्ट अटैक बताई गई थी.   

बेहद करीब से मारी शोएब को गोली

शोएब उर्फ बॉबी को पूर्व बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के गिरोह से जुड़ा माना जाता रहा है. वह कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहा है. पुलिस के मुताबिक, शोएब की हत्या बाराबंकी जिले के व्यस्त इलाके में हुई. बॉबी पर हमला करने वाले बाइक पर आए थे और बदमाशों ने बॉबी पर बेहद करीब से फायरिंग की. घटना के बाद शोएब को अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए.

---विज्ञापन---

चर्चित जेलर हत्याकांड में आया था शोएब का नाम

वहीं, पुलिस अब शोएब के हत्यारों को तलाश रही है और सीसीटीवी फुटेज भी जांच रही है. मिली जानकारी के अनुसार, शोएब का नाम चर्चित जेलर हत्याकांड में भी सामने आया था. इसके अलावा शोएब पर रंगदारी, हत्या, और गैंगवार से जुड़े कई मामले दर्ज थे.

वहीं, बीते कुछ महीनों से गैंग में आपसी रंजिश की खबरें भी सामने आई थी. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से ही बॉबी शोएब विपक्षियों के निशाने पर आ गया था. पुलिस मामले की इस एंगल से भी जांच कर रही है कि शोएब की हत्या गैंगवार का नतीजा तो नहीं है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 13, 2026 02:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.