उत्तराखंड कैबिनेट का आज होगा विस्तार, चुनाव से पहले ये 5 नए चेहरे बन सकते हैं धामी टीम का हिस्सा

उत्तराखंड की राजनीति में आज का दिन अहम साबित होने वाला है। अगले साल सूबे में विधान सभा चुनाव हैं। इसको लेकर आज धामी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। इसमें 5 नए चेहरों को जगह मिल सकती है। सरकार किन समीकरण को साधकर कैबिनेट विस्तार करेगी, विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Cabinet expansion of Uttarakhand
विज्ञापन

उत्तराखंड में साल 2027 में विधान सभा चुनाव होने हैं। इसके लिए गठजोड़ की तैयारी शुरू हो गई है। आंतरिक सुलह, तमाम समीकरण और वोट बैंक को निशाना बनाते हुए आज उत्तराखंड में कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है। इसमें 5 नए चेहरे धामी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं।

उत्तराखंड में साल 2022 में 70 विधान सभा सीटों पर चुनाव हुए थे। 47 सीटें जीतकर बीजेपी ने दूसरी बार सरकार बनाई थी। हालांकि पहले के मुकाबले 10 सीटें कम थीं। वहीं कांग्रेस के खाते में महज 19 सीटें गई थीं। चुनाव से तकरीबन एक साल पहले अब उत्तराखंड सरकार का विस्तार होने जा रहा है। आज शाम राजभवन में कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट हाल ही में कई बार विस्तार का संकेत दे चुके हैं। महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट भी किया था कि संगठन ने खाली पदों को भरने के लिए केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कैबिनेट विस्तार में सूबे के विधायकों के पिछले प्रदर्शन और क्षेत्रीय समीकरणों को बारीकी से परखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुछ वरिष्ठ नेताओं को राज्य मंत्री स्तर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कैबिनेट विस्तार में नए नामों की बात करें तो 5 विधायकों की चर्चा सबसे ज्यादा है। इसमें राजपुर से विधायक खजानदास, नैनीताल से सरिता आर्य, रुड़की से प्रदीप बत्रा, देवप्रयाग से विनोद कंडारी और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट का नाम शामिल है। आज शाम तक नए नामों का खुलासा हो जाएगा। नए मंत्री राजभवन में पद की शपथ लेंगे।

विज्ञापन

उत्तराखंड में कितने हो सकते हैं मंत्री?

भारतीय संविधान में 91वां संशोधन, 2003 के अनुसार, किसी राज्य में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या, राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकती। हालांकि, मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की न्यूनतम संख्या 12 होनी अनिवार्य है। उत्तराखंड में कुल 70 विधान सभा सीटें हैं। इस हिसाब से उत्तराखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 12 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित केवल 7 मंत्री हैं, जबकि 5 पद खाली चल रहे हैं। हाल ही में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के निधन और प्रेम चंद अग्रवाल ने इस्तीफा दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ