Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी को जरूर लोग आज माफिया और बाहुबली नेता के रूप में जानते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में उनके परिवार का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुख्तार के दादा डॉ. मुख्तार अहमद अंसारी स्वतंत्रता सेनानी थे। वह साल 1926-27 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे थे। बताया जाता है कि वह महात्मा गांधी के भी बेहद करीबी थे।
https://twitter.com/Angryman_J/status/1773401623739666741
बेटा इंटरनेशनल खिलाड़ी
गाजीपुर में उसके परिवार की राजनीति में अलग पहचान है। जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी के पिता सुब्हानउल्लाह अंसारी कम्यूनिस्ट नेता थे। साल 1971 में वह निर्विरोध नगर पालिका चुनाव में चुने गए थे। मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी शॉट गन शूटिंग का इंटरनेशनल खिलाड़ी है। इसके अलावा मुख्तार नाना ब्रिगेडियर उस्मान को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 1947 में भारतीय सेना की तरफ से नवशेरा में जंग में हिस्सा लिया था और शहीद हुए थे।
पूर्वांचल में था रसूख
बताया जाता है कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी उनके रिश्ते में चाचा लगते हैं। हालांकि कभी दोनों की तरफ से इस बारे में कोई बयान नहीं आया। मुख्तार अंसारी का खुद पूर्वांचल में अपना रसूख था, यही वजह है कि वह पिछले 24 साल से किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से लगातार यूपी की विधानसभा में पहुंचते थे। जहां कुछ लोग उन्हें माफिया कहते हैं तो लोगों के लिए वह रॉबिन हुड थे, जो अमीरों से लूटकर गरीबों की मदद करता था।
जेल में रहकर भी जीतते रहे चुनाव
जानकारी के अनुसार साल 1996 में मुख्तार अंसारी ने पहली बार बसपा की टिकट से मऊ विधानसभा से चुनाव लड़ा था और वह जीते थे। इसके अलावा वह साल 2002, 2007, 2012 और फिर 2017 में भी मऊ विधानसभा से लगातार चुनाव जीते। उन्होंने तीन चुनाव जेल के अंदर रहकर लड़े और जीते थे।
ये भी पढ़ें: जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत, मऊ-बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू
संबंधित खबरें
राम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
3 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs agoजनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी
17 hrs agoसीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी की बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
17 hrs agoसीएम पुष्कर सिंह धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
18 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', CM योगी का ऐलान, जानें नाम बदलने के पीछे की राजनीति
19 hrs agoराज्यसभा चुनाव: BJP उम्मीदवारों का ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य तो बंगाल से कोयल मल्लिक को टिकट
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा
1 day ago'12000 टूरिस्ट, होटल-गेस्ट हाउस फुल और…', जानें उत्तराखंड और हिमाचल घूमने गए पर्यटकों की कैसी है हालत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines