Women Delivers Baby Girl After Four Days Of Marriage: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में निकाह के पांच दिन बाद पति ने महिला को तलाक दे दिया। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने के चौकी क्षेत्र निवासी युवती का निकाह 11 अक्तूबर को मुगलपुरा थाना क्षेत्र के वारसीनगर निवासी युवक से हुआ था। शादी के पांच दिन बाद विवाहिता ने 15 अक्तूबर को एक बेटी को जन्म दिया।
जिसके बाद युवती के पति और अन्य ससुरालियों ने कॉल करके उसके माता-पिता को अपने घर बुला लिया। वहां युवक के परिवार वालों ने धोखा देकर निकाह करने की बात कहते हुए दोनों से विरोध जताया। बाद में युवती से पूछताछ करने पर पर पता चला कि युवती का उसके पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पड़ोस में रहने वाले युवक से था संबंध
जानकारी के मुताबिक युवती का शादी के पहले मायके के पास रहने वाले एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था, युवती गर्भवती हो गई थी। इसके बाद युवती का निकाह वारसीनगर निवासी युवक से 11 अक्टूबर को हुआ था। निकाह के पांच दिन बाद युवती ने एक बेटी को जन्म दिया।
सच्चाई सामने आने पर दिया तलाक
बेटी के जन्म के बाद युवती के पति ने निकाह के पांच दिन बाद ही उसे तलाक दे दिया। जिसके बाद युवती अपने मायके पहुंच गई। वहां से बच्ची को लेकर रविवार शाम प्रेमी के घर जाकर बैठ गई। प्रेमी और उसके घर वालों ने युवती को अंदर नहीं घुसने दिया, जिसको लेकर वहां हंगामा हो गया। बाद में किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया।
प्रेमी ने निकाह करने का वादा किया
युवती की मां ने युवती के प्रेमी के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोगों की पंचायत शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार पंचायत के बाद युवती का प्रेमी तो उसे अपने साथ रखने को राजी हो गया। दोनों ने आपसी सहमति से निकाह कराने का फैसला किया। जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस के आरपी शर्मा ने बताया कि एक सूचना मिली थी, लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच करके नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
23 mins agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
7 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
7 hrs ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
8 hrs agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
9 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
20 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
21 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
23 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines