हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौरभ के कातिल मुस्कान और साहिल का एक और वीडियो आया सामने, बेहद खुश थे दोनों

मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान और साहिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि वीडियो होली
के दिन का है। पोस्टमार्टम करने वाले रिपोर्ट ने खौफनाक जानकारी दी।

विज्ञापन

मेरठ में सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या के बाद हड़कंप मच गया। हत्या के बाद सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल मौज-मस्ती कर रहे थे। वे हिमाचल घूमने भी गए थे। इसी बीच अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है जो होली के दिन का बताया जा रहा है।

क्या है नए वीडियो में?

इस वीडियो में सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपी मुस्कान और साहिल नजर आ रहे हैं। दोनों गुलाल में रंगे हुए हैं और बेहद खुश दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे गाने पर थिरक रहे हैं और होली मना रहे हैं। यह वीडियो तब वायरल हुआ, जब मुस्कान और साहिल जेल में हैं।

सौरभ और मुस्कान का पुराना वीडियो!

एक और वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक कपल अपने बच्चे के साथ डांस कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सौरभ राजपूत का है, जिसमें वह अपनी बेटी और पत्नी मुस्कान के साथ जिंदादिली से नाचते हुए नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो सौरभ की हत्या से कुछ दिन पहले का है।

विज्ञापन

डॉक्टर ने शव देखा तो चौंक गए

सौरभ राजपूत की हत्या बेहद बेरहमी से की गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसके दिल पर गहरा घाव था। शव को देखने के बाद डॉक्टर भी हैरान रह गए।

पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसान आंदोलन हटाने का फायदा किसे?

विज्ञापन

View Results

उन्होंने बताया, “हम साल भर में सैकड़ों पोस्टमार्टम करते हैं, लेकिन इस लड़के का शव देखकर चौंक गए। उसका सिर और पैर एक ही तरफ थे, गर्दन अलग थी और कलाई भी अलग थी।” डॉक्टर ने आगे बताया कि सौरभ का शव एक ड्रम में सीमेंट से पैक किया गया था, जिसकी वजह से उसमें से बदबू नहीं आ रही थी। शव को ड्रम से निकालने में लगभग एक घंटा लग गया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola