मेरठ में मुस्कान और साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत की निर्मम हत्या कर दी। इस हत्याकांड को सुनकर लोग हिल गए। हत्या करने के लिए मुस्कान और साहिल ने मेरठ में ही अलग-अलग दुकानों से कई सामान खरीदे थे, जिसमें नींद का इंजेक्शन, ड्रम, मुर्गा काटने वाला चाकू, सीमेंट समेत कई चीजें शामिल थीं। इनकी खरीददारी मुस्कान और साहिल ने अपने घर के कुछ किलोमीटर के दायरे में ही की थी, जहां तक पुलिस पहुंच रही है।
कहां से खरीदी नींद की दवाई?
जांच में सामने आया है कि मुस्कान ने गूगल से नींद के इंजेक्शन और दवाई के बारे में सर्च किया था और फिर डॉक्टर के पर्चे पर लिखाकर केमिस्ट की दुकान से खरीदा था। पुलिस खैरनगर में मौजूद उस मेडिकल स्टोर के संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया है और उसका बयान दर्ज करेगी। इसके साथ ही डॉक्टर का भी बयान दर्ज कर रही है।
ड्रम की दुकान तक पहुंची पुलिस!
सौरभ के शव को ड्रम में सील किया गया था, इस ड्रम को भी मुस्कान और साहिल ने मेरठ के घंटाघर में मौजूद एक दुकान से खरीदा था, पुलिस ने ड्रम दुकान के मालिक का भी बयान दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस सबूत के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
मुर्गा काटने वाला चाकू
सौरभ पर चाकू से हमला किया गया था, यह हमला उसके दिल पर किया गया था। साहिल और मुस्कान ने मिलकर मुर्गा काटने वाला चाकू खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों ने दो चाकू खरीदे थे। मुर्गा काटने वाले दो चाकू की खरीददारी शारदा रोड पर मौजूद एक दुकान से की गई थी।
ऑनलाइन मंगाई थी ब्लीच?
जब सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े किए, तो खून से बाथरूम गंदा हो गया था। इसे साफ करने के लिए दोनों ने डिलीवरी कंपनी ब्लिंकिट से ऑनलाइन ब्लीच मंगाई थी। ब्लीच का इस्तेमाल करके दोनों ने घर के बाथरूम को साफ किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो सीमेंट भी पास की ही एक दुकान से खरीदा गया था, हालांकि इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
मुस्कान ने रची थी तगड़ी साजिश
मुस्कान और साहिल ने बड़ी ही चालाकी से सौरभ की हत्या को अंजाम दिया था। बताया जा रहा है कि मुस्कान पर हत्या का आरोप न लगे, इसके लिए उसने सौरभ के नाम का एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट भी बना रखा था, जिससे वह मैसेज खुद ही लिखती थी, “मुझे मेरे मां-बाप मारना चाहते थे।” यह मैसेज दिखाकर मुस्कान हत्या का आरोप सौरभ के मां-बाप पर लगाना चाहती थी।
पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है, कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है और कई लोगों से अभी भी पूछताछ होनी है। पुलिस इस मामले को लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे कर सकती है।
संबंधित खबरें
RRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
17 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
26 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
2 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
5 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
5 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
6 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
15 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
16 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
16 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines