Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग अपनी कार की स्टेपनी बदल रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया। मरने वाले लोग दिल्ली के रहने वाले बताए गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सड़क किनारे कार का पंचर लगा रहे
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के रहने वाले योगेंद्र अपने परिवार के साथ कानपुर से नोएडा की ओर आ रहे थे। तभी यमुना एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 118 के पास उनकी कार का टायर पंचर हो गया। योगेंद्र ने अपनी कार को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा कर दिया। योगेंद्र कार की स्टेपनी बदलने लगे। इस दौरान उनकी बहू पूजा भी कार से बाहर आकर खड़ी हो गई।
https://twitter.com/AHindinews/status/1671403402742382592
महिला समेत दो की मौके पर मौत
बताया गया है कि इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने योगेंद्र और उनकी बहू पूजा को कुचलते हुए उनकी कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि योगेंद्र की कार करीब तीन मीटर आगे चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल योगेंद्र और उनकी बहू पूजा की मौके पर ही मौत हो गई।
टक्कर मारने वाली कार में थे चार लोग
सूचना पर यमुना एक्सप्रेसवे कर्मचारी और महावन थाना प्रभारी ललित शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं टक्कर मारने वाली कार में सवार चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
23 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines