Rahul Gandhi Targeted Yogi Adityanath: मंगेश यादव एनकाउंटर को लेकर अब राहुल गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में ‘कानून और संविधान’ की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। सुल्तानपुर में हुए मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद यह सच सामने आ चुका है। राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है कि वही लोग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, जिनके ऊपर कानून की पालना करवाए जाने की जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि यूपी पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात मंगेश यादव सुल्तापुर में मारा गया था। जिसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे। उन्होंने एनकाउंटर को फेक करार दिया था। अब राहुल गांधी ने लिखा है कि मंगेश यादव के एनकाउंटर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भाजपा ‘Rule Of Law’ पर थोड़ा सा विश्वास भी नहीं करती है। मंगेश के परिवार के लोग बीजेपी से पूछ रहे हैं कि कौन जिएगा और कौन मरेगा? इसका फैसला कोर्ट करेगा या पुलिस।
सभी एनकाउंटरों की जांच हो
राहुल गांधी ने आरोप लगाए कि एसटीएफ जैसी प्रोफेशनल फोर्स से बीजेपी आपराधिक गिरोह की तरह काम ले रही है। केंद्र सरकार भी चुप्पी साधकर बैठी है। जिससे लगता है कि केंद्र सरकार की ‘ठोको नीति’ पर उनकी स्पष्ट सहमति बन चुकी है। एक नहीं, बल्कि दर्जनों एनकाउंटर सवालों के घेरे में हैं। लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें:बंगाल फिर शर्मसार; ट्यूशन से लौट रही नाबालिग का कार में अपहरण, रेप कर सड़क पर फेंका! गुनहगार कौन?
लेकिन स्पष्ट तौर पर उनको बचाया जा रहा है। राहुल यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कैमरों के सामने बीजेपी के नेता संविधान को माथे से लगाते हैं, जो सिर्फ एक ढोंग है। सरकारें खुलेआम इसकी धज्जियां उड़ा रही हैं। राहुल गांधी ने मांग की कि सभी एनकाउंटरों की जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines