Maha Kumbh Stampede During Bath (दिलीप कुमार, नीतीश कुमार, मनीष कुमार मिश्र): यूपी के प्रयागराज के संगम नगरी में चल रहे माघ मेले में गुरुवार को शाही स्नान के दौरान भगदड़ मच गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में रामनगर थाना क्षेत्र के तौलाहा गांव निवासी रामेश्वर चौबे (68) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीला देवी को आंशिक चोटें आईं। घटना के बाद यूपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फिर परिजनों को सौंप दिया।
गांव के लोगों के साथ स्नान करने गए थे
रामेश्वर चौबे अपनी पत्नी और गांव के श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। उनके पुत्र ने बताया कि 25 जनवरी को वे सत्याग्रह ट्रेन से प्रयागराज स्नान के लिए रवाना हुए थे। 26 जनवरी की शाम को महाकुंभ पहुंचे और 27-28 जनवरी को स्नान कर लिया। 29 जनवरी को भी स्नान करने के बाद वे लौट रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई।
नीला देवी ने बताया कि हमने कुछ लोगों को भागते देखा तो हम भी भागने लगे। इसी दौरान हम दोनों पति-पत्नी गिर पड़े। इस हादसे में मैं घायल हो गई, जबकि मेरे पति की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रामेश्वर चौबे के गिरते ही भगदड़ तेज हो गई।
पुलिस और स्वयंसेवकों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराया और प्रयागराज रिजर्व पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल धरेन्द्र यादव शव लेकर पहुंचे। इधर रामनगर पुलिस के द्वारा शव को उनके गांव भेज दिया गया है।
प्रयागराज में सास और बहू की मौत
वहीं, प्रयागराज महाकुंभ मौनी अमावस्या में स्नान करने गई दो श्रद्धालु सास और बहू की भगदड़ में मौत होने की खबर सामने आई। परिजनों की मानें तो दोनों महिलाओं का पोस्टमार्टम हो गया है। दोनों महिलाओं की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बता दें, नेवढ़िया थाना क्षेत्र के इटाएं बाजार निवासी रामपति देवी और दूसरी रीता देवी पत्नी पंकज राजभर बुधवार को मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए मंगलवार की रात संगम तट की रेती पर परिजनों के साथ थीं। जहां पर रात में अफवाह के चलते भगदड़ मच जाने के कारण दोनों भाग नहीं पाई। श्रद्धालुओं के पैर के नीचे दब जाने के कारण मौत हो गई।
भगदड़ में मां-बेटी की मौत
इसके अलावा प्रयागराज के महाकुंभ संगम तट पर भगदड़ में दबकर देवरिया की मां-बेटी की मौत हो गई है। दोनों देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पोखारभिंडा गांव के रहने वाली हैं, जिसमें मां का नाम संनकेशा देवी और उसकी बेटी का नाम लाली है। बेटी अपने पति के साथ सोमवार को अपनी मां को लेकर महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए प्रयागराज गई हुई थी।
जहां मंगलवार की देर रात भगदड़ की घटना हुई थी। उसी घाट पर ही ये मां-बेटी मौजूद थीं। जहां भगदड़ में संनकेशा देवी और लाली की दोनों की मौत हो गई। वहीं, लाली के पति बृजमोहन अपनी पत्नी और सास को भगदड़ के बाद एंबुलेंस से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मृतक की बहन का कहना है कि जब यह भगदड़ हुई तो मेरे जीजा, मेरी बहन और मेरी मां ये तीनों लोग अलग-अलग हो गए।
ये भी पढ़ें- ‘महाकुंभ में बन रहे खाने में पुलिस ने फेंकी मिट्टी…’, अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर लगाए आरोप
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
20 mins agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 hr agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
2 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
3 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
6 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
7 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
9 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
10 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
23 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines