Lok Sabha Election 2024: सपा ने रविवार को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अपने सात और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। इनमें सबसे यंग चेहरा है, मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज। प्रिया लॉ ग्रेज्युएट हैं और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। राजनीति प्रिया को विरासत में मिली है, उनके पिता तूफानी सरोज पूर्व सांसद हैं और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं में उनकी गिनती होती है।
कौन हैं प्रिया सरोज?
प्रिया सरोज की गिनती तेज तर्रार वकीलों में होती है। कई बार वह अपने पिता के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में देखी गई हैं। उनके पिता तूफानी सरोज साल 1999 में सैदपुर और 2014 में मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद साल 2022 में तूफानी सरोज केराकत विधानसभा से विधायक का चुनाव जीते। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में यंगस्टर्स प्रिया सरोज को फॉलो करते हैं।
किससे है मुकाबला
बीजेपी ने मछलीशहर लोकसभा सीट से बीपी सरोज को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले वह 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की टिकट से जीत दर्ज कर चुके हैं। 2019 में बीपी सरोज को इस सीट पर कुल 4,88,397 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर बसपा के त्रिभुवन राम को 4,88,216 वोट मिले थे। जीत का अंतर महज 181 वोट था। इस सीट पर बीजेपी और बसपा दोनों का वोट बैंक मजबूत है।
प्रिया को टिकट देकर साधा जातीय समीकरण
मछलीशहर लोकसभा सीट पर दलितों की संख्या सबसे ज्यादा है। प्रिया को टिकट देकर सपा ने यहां जातीय समीकरण साधने की कोशिश की हैं। जानकारी के अनुसार साल 2011 की जनसंख्या के मुताबिक इस सीट पर अनुसूचित जाति की आबादी 2,48,005, यादव 2,01,867, क्षत्रिय 2,42,164, कायस्थ- 91,452 मुस्लिम आबादी की संख्या 89,322 है। बता दें यूपी में कुल 80 लोकसभा सीट हैं, 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होतना है और 4 जून को मतगणना होगी।
ये भी पढ़ें: NDA को शिकस्त देने के लिए आरजेडी ने रचा ‘चक्रव्यूह’, मैदान में उतारा ये ‘VIP’
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines