---विज्ञापन---

NDA को शिकस्त देने के लिए आरजेडी ने रचा ‘चक्रव्यूह’, मैदान में उतारा ये ‘VIP’

Jhanjharpur Lok Sabha Seat 2024: झंझारपुर लोकसभा के अंतर्गत कुल छह विधानसभा आती हैं। इनमें से तीन सीट पर बीजेपी के विधायक, 2 सीट पर जेडीयू के विधायक और एक सीट पर आरजेडी पार्टी से विधायक है। इस सीट पर 1971 में पहली बार कांग्रेस के जगन्नाथ मिश्रा सांसद बने थे।

Jhanjharpur Lok Sabha Seat 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच लंबे इंतजार के बाद झंझारपुर लोकसभा सीट से महागठबंधन ने अपने प्रत्याशी का ऐलान किया है। दरअसल, ये सीट आरजेडी ने मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी को दी है, वीआईपी पार्टी ने यहां से पूर्व विधायक गुलाब यादव को अपना उम्मीदवार चुना है। बता दें 2019 में गुलाब यादव आरजेडी की टिकट पर लोकसभा प्रत्याशी थे, चुनाव बाद वे वीआईपी में शामिल हो गए थे।

---विज्ञापन---

कुल 10 लाख से ज्यादा वोट 

जानकारी के अनुसार वर्तमान में यहां से जेडीयू के रामप्रीत मंडल सांसद हैं। पार्टी ने इस चुनाव में एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। बता दें एनडीए से ये सीट जेडीयू के खाते में गई है। 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो रामप्रीत मंडल को कुल 6,02,391 वोट मिले थे। वहीं, आरजेडी के गुलाब यादव को 2,79,440 वोट मिले थे। आंकड़ों के अनुसार सीट पर कुल 10,62,391 वोट पड़े थे।

---विज्ञापन---

विधानसभा में 6 में से 3 सीट बीजेपी के पास

जानकारी के अनुसार झंझारपुर लोकसभा के अंतर्गत खजौली, बाबूबरही, राजनगर, फूलपरास, लौकहा और झंझारपुर कुल छह विधानसभा आती हैं। इनमें से तीन सीट पर बीजेपी के विधायक, 2 सीट पर जेडीयू के विधायक और एक आरजेडी पार्टी का विधायक है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां 44,87,379 की आबादी है, जिसमें से पुरुषों की संख्या 23 लाख 29 हजार 313 और महिलाओं की संख्या 21 लाख 58 हजार 066 है।

ये भी पढ़ें: कौन है वो शख्‍स ज‍िसके ल‍िए BJP ने काट द‍िया अनुपम खेर की पत्‍नी क‍िरण खेर का ट‍िकट

---विज्ञापन---

लोकसभा सीट का इतिहास और जातीय समीकरण

जानकारी के अनुसार यह सीट 1971 में अस्तित्व में आई थी। पहली बार यहां से कांग्रेस के जगन्नाथ मिश्रा सांसद बने थे। इसके बाद इस सीट पर जनता पार्टी, आरजेडी, जेडीयू और बीजेपी पार्टी से प्रत्याशी संसद पहुंच चुके हैं। सीट पर सबसे अधिक 35% पिछड़ वर्ग, ब्राह्मण और यादव 20-20 प्रतिशत, 15% मुस्लिम और 10 फीसदी अन्य जातीयों का वोट बैंक है।बता दें 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी के ब्रजेंद्र कुमार चौधरी जीते थे, उन्हें कुल 3,35,481 वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर जेडीयू के प्रत्याशी देवेंद्र प्रसाद यादव को 1,83,591 वोट मिले थे।

First published on: Apr 11, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola