हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow, Uttar Pradesh (UP) News [Highlight]: लखनऊ में त्रिवेणी संवाद, योगी सरकार के विकास मॉडल की हुई जमकर तारीफ

Lucknow Today News: लखनऊ-नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान शुरू होने और पंजाब मेल पलटाने की साजिश नाकाम होने के साथ ही आज शहर में सोने के भाव, ट्रैफिक और उमस भरी गर्मी की हलचल बनी हुई है.

विज्ञापन
आज लखनऊ की बड़ी खबर क्या है?

Live Updates

18:21 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ में त्रिवेणी संवाद, योगी सरकार के विकास मॉडल की हुई जमकर तारीफ

लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग 'त्रिवेणी' में उत्तर प्रदेश के सुशासन, विकास और निवेश मॉडल पर चर्चा हुई. कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने योगी सरकार की उपलब्धियों, कानून व्यवस्था में सुधार, उद्योग निवेश, एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया.

17:56 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: रेलवे की बड़ी उपलब्धि, लखनऊ में कई स्टेशनों और डिपो को मिला ISO सर्टिफिकेशन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण, गुणवत्ता और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 35 प्रमाणपत्र प्रदान किए गए हैं. इनमें 23 ISO और 12 फाइव एस प्रमाणपत्र शामिल हैं. मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने इसे पूरी टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया.

17:02 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: 16 जून को लखनऊ में फिर बढ़ेगी गर्मी, पारा पहुंचेगा 40 डिग्री

16 जून को लखनऊ में गर्मी का असर बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में उमस और गर्मी महसूस होगी.

16:16 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: पहली उड़ान में किसानों का सपना हुआ सच, सीएम योगी को कहा धन्यवाद

जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन देने वाले किसानों ने पहली बार हवाई यात्रा कर लखनऊ पहुंचकर खुशी जाहिर की. किसानों ने इसे जीवन का यादगार अनुभव बताया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया. उनका कहना है कि इस परियोजना ने विकास को गांवों तक पहुंचाया और वर्षों पुराना सपना पूरा किया.

15:06 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: NTPC परीक्षार्थियों के लिए रेलवे की सौगात, गोरखपुर-लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेनें

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर-गोंडा-लखनऊ रूट पर दो विशेष ट्रेनें शुरू की हैं. 22 जून तक चलने वाली इन ट्रेनों में 12 अनारक्षित कोच होंगे. रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था भी की है.

13:41 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: प्रॉपर्टी डीलर मर्डर केस में STF की बड़ी कार्रवाई, एक लाख का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी गंगाराम यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर हत्या के लिए शूटर उपलब्ध कराने का आरोप है. पूछताछ में उसने साजिशकर्ताओं के कहने पर शूटरों की व्यवस्था कराने की बात स्वीकार की.

12:46 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान पहुंचे लखनऊ, CM योगी से करेंगे मुलाकात

जेवर एयरपोर्ट परियोजना के लिए जमीन देने वाले 172 किसान पहली कमर्शियल उड़ान से लखनऊ पहुंचे. पहली बार हवाई यात्रा करने पर किसानों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया. किसानों का कहना है कि एयरपोर्ट क्षेत्र में विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा.

11:39 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ जंक्शन पर स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम, ट्रेन आते ही जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म

ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ जंक्शन समेत 18 स्टेशनों पर स्मार्ट सेंसर आधारित सिस्टम लगाया जाएगा. ट्रेन के आते ही प्लेटफॉर्म की लाइटें स्वतः जलेंगी और जाते ही बंद होंगी. करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना लागू होगी.

11:15 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: जेवर से लखनऊ रवाना हुई पहली कमर्शियल फ्लाइट, 172 किसान रहे सवार

जेवर एयरपोर्ट ने एक नया इतिहास रचते हुए पहली कमर्शियल फ्लाइट की सफल लैंडिंग दर्ज की. इसके बाद 172 किसानों को लेकर विमान लखनऊ के लिए रवाना हुआ. इस उड़ान को एयरपोर्ट संचालन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

10:51 (IST) 15 Jun 2026

Lucknow Today News Live: लखनऊ में आज आसमान से बरस रही आग और पारा हाई

नवाबों के शहर लखनऊ में आज गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा रही है. जून के इस महीने में सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है

Lucknow Today News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और नोएडा के बीच हवाई सफर करने वालों के लिए एक शानदार खबर है. चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लखनऊ और नोएडा के बीच पहली सीधी उड़ान का सफल संचालन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेत्री गुल पनाग और एक निजी समूह के 80 कर्मचारियों समेत कुल 182 यात्रियों ने सफर किया. इस नई हवाई सेवा के शुभारंभ पर एयरपोर्ट परिसर में दीप प्रज्वलन और केक कटिंग समारोह का आयोजन हुआ. 15 जून 2026 को विशेष परिचालन के तहत अतिरिक्त उड़ानें भी चलाई गईं, जबकि इस रूट पर नियमित उड़ान सेवाएं 01 जुलाई 2026 से शुरू होंगी. यह सेवा व्यापार, उद्योग और शिक्षा क्षेत्र के लिए एक सुविधाजनक विकल्प बनेगी.

पंजाब मेल को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम

राजधानी लखनऊ के दिलकुशा इलाके के पास एक बेहद खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया गया है. यहाँ रेलवे पटरी पर करीब 50 किलो वजन का लोहे का एक बड़ा एंगल रखकर अमृतसर से हावड़ा जा रही पंजाब मेल को पलटाने की कोशिश की गई. हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ और सही समय पर ब्रेक लगाने से ट्रेन पलटने से बच गई, लेकिन यह एंगल इंजन में फंस गया था. इस मामले में आतंकी साजिश की आशंका को देखते हुए कैंट थाना पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ, एटीएस और आईबी जैसी बड़ी एजेंसियां जांच में जुट गई हैं. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के 5000 फोन नंबरों को रडार पर लिया है और 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Kanpur, Uttar Pradesh (UP) News Live: कानपुर में गोतस्कर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो भाइयों को लगी गोली, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

सोने के दाम में आज फिर बदलाव

अगर आप आज लखनऊ के सराफा बाजार से सोने की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो ताजा भाव जानना आपके लिए जरूरी है. शहर के बाजारों में आज सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. लखनऊ में आज 18 कैरेट सोने का भाव 11,192 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं आम तौर पर गहने बनवाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 13,680 रुपये प्रति ग्राम दर्ज की गई है. इसके अलावा सबसे शुद्ध माने जाने वाले 24 कैरेट सोने का रेट आज 14,923 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है.

ट्रैफिक डायवर्जन और सड़कों का हाल

लखनऊ शहर में आज यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अलग-अलग विकास कार्यों के चलते कई रास्तों पर कड़े बदलाव किए गए हैं. लोक निर्माण विभाग शहर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की एक बड़ी कार्ययोजना पर काम कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट भी सौंपी जा रही है. आज शहर के कई प्रमुख चौराहों और व्यस्त इलाकों में सड़कों के चौड़ीकरण और फ्लाईओवर से जुड़े कामों के चलते वाहनों की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है. घर से बाहर निकलने वाले लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे मुख्य मार्गों पर जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का ही चुनाव करें.

विज्ञापन

लखनऊ का तापमान और मौसम का हाल

लखनऊ में आज मौसम का मिजाज मिला-जुला बना हुआ है. आज शहर का चालू तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है, लेकिन हवा में मौजूद उमस की वजह से यह करीब 42 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का अहसास करा रहा है. हालांकि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे आने वाले दिनों में लोगों को इस भीषण उमस और तपती धूप से थोड़ी राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. दिन में तेज धूप के कारण बाजारों में भीड़ कम दिख रही है, लेकिन शाम होते ही मौसम सुहाना होने पर लोग बाहर निकल रहे हैं.

लखनऊ की हर ताजा खबर को जानने के लिए न्यूज24 से जुड़े रहें…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola