EMI के परेशान MBBS डॉक्टर ने उठाया आत्मघाती कदम, लाखों रुपयों का कर्ज लेकर खोला था अस्पताल

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

Medical Course Syllabus Indian Medical Association

विरोध के बाद निर्देश जारी करके सिलेबस में बदलाव का फैसला वापस लिया गया।

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें कर्ज के चलते आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात लिखी है। हाल में उन्होंने बैंक से लाखों रुपयों का कर्जा लेकर नर्सिंग होम बनाया था। इस घटना के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

लाखों का कर्जा लेकर खोला अस्पताल

जानकारी के मुताबिक मामला लखनऊ के लखीमपुर स्थित पलिया का है। बताया गया है कि मूलरूप से बाराबंकी के रहने वाले प्रदीप वर्मा (38) ने साल 2013 में लखनऊ के केजीएमयू से एमबीबीएस की थी। उनके पिता सूर्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि एसबीबीएस पूरा होने के बाद उन्होंने एक प्राइवेट अस्पताल में प्रैक्टिस की थी। इसके बाद हाल ही में प्रदीप ने एक नर्सिंग होम खोला था। इसके लिए बैंक से लाखों रुपयों का कर्जा लिया था।

विज्ञापन

घर में अकेले थे डॉक्टर प्रदीप

डॉक्टर प्रदीप वर्तमान में विनायकपुरम में किराए पर रह रहे थे। उनके मकान मालिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कही बाहर गए थे। प्रदीप घर में अकेले थे। इसके बाद जब वे वापस लौट कर आए तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे को तोड़ा गया। जब वे घर के अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए।

कमरे से मिला सुसाइड नोट

उन्होंने देखा प्रदीप का शव पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही कमरे की तलाश में पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह लोन की ईएमआई चुका नहीं पा रहे हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव में हैं। परिवार वालों ने बताया कि प्रदीप के पिता ने उनको लेकर कई सपने देखे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ