हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी के इस जिले में होली के दिन बदला जुमे की नमाज का समय, जामा मस्जिद का फैसला

Holi 2025 : जुमे की नमाज और होली एक ही दिन होने की वजह से लखनऊ की एतिहासिक मस्जिद की तरफ से नमाज की टाइमिंग में बदलाव किया है। जानें कब होगी जुमे की नमाज।

विज्ञापन

Holi 2025 : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जुमे की नमाज के समय में परिवर्तन किया गया है। जामा मस्जिद की तरह से इसको लेकर  एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक, 14 तारीख को जुमे कि नमाज दोपर दो बजे होगी। बता दें कि इसी दिन होली भी है और किसी भी तरह की अप्रिय घटना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

बता दें कि लखनऊ की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज 12:30 बजे होती है, लेकिन 14 मार्च को इस समय को बदलकर दोपहर 2 बजे कर दिया गया है। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि दोनों समुदाय के लोग अपने धार्मिक त्योहारों को शांति से मना सकें।

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के जनरल सेक्रेटरी मौलाना यासूब अब्बास ने बताया कि होली का त्योहार और जुमे की नमाज एक ही दिन है। सभी से अपील है कि आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं और आपसी भाईचारा को टूटने ना दें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola