अब तक 56; अमरोहा में तेंदुए का आतंक, आमदखोर को पकड़ने के लिए लगाई तीसरी आंख
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Amroha: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) जिले में इस समय आदमखोर तेंदुए (Leopard) की दहशत ने सभी का जीना हराम कर रखा है। जिले में तीन दिनों के भीतर संदिग्ध तेंदुए के हमले में 52 भेड़ और 4 बकरियां मारी गईं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक जिले के नौगांवा सादात इलाके के बिलनी गांव में मुबस्सिर हुसैन नाम के एक किसान ने बताया कि शुक्रवार सुबह घर के पीछे उसकी चार बकरियों के शव मिले। वहीं दो दिन पहले पास के टिकिया गांव में 52 भेड़ों को मार डाला गया था।
हुसैन ने बताया कि जंगली जानवर मेरे घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस आया। इसके बाद बकरियों को मार डाला। उन्होंने कहा कि यह एक तेंदुआ के हमले का संभावित क्षेत्र है। बार-बार अनुरोध के बावजूद अधिकारियों ने जानवर को पकड़ने के लिए कुछ नहीं किया है।
वहीं अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया है। क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद पैरों के निशान मिले हैं, जिसमें एक बड़ी बिल्ली के समान होने की पुष्टि हुई। दूसरी और पालतू जानवरों की मौतों ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है, जो बार-बार हो रहे तेंदुए के हमले से दहशत में जी रहे हैं।
इस मामले में अमरोहा के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर देवमणि मिश्रा ने बताया कि हमने उस जगह का पूरी तरह से निरीक्षण किया है। प्रथम दृष्टया यह पुष्टि नहीं हुई है कि भेड़ों और बकरियों को तेंदुए ने मारा है या किसी अन्य जानवर ने। हमने क्षेत्र में कैमरा ट्रैप और पिंजरे लगाए हैं। जरूरत पड़ने पर हम ड्रोन का भी इस्तेमाल करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: