---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

महाराष्ट्र में आई बाढ़ से मचा हाहाकार, स्कूल-कॉलेज, सड़कें बंद; NDRF और सेना ने संभाला मोर्चा; देखें तस्वीरें

Maharashtra Flood : महाराष्ट्र के कई इलाकों बाढ़ की चपेट में हैं, कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बारिश के कारण ट्रेनों के संचालन और हवाज जहाज की उड़ानों पर असर पड़ा है।

Maharashtra Flood : महाराष्ट्र के कई जिले बाढ़ ग्रसित हैं। मुंबई, पुणे, पालघर और ठाणे में हालत खराब हैं। हर तरफ पानी ही पानी है, बांध और नदियां उफान पर हैं। बाढ़ की वजह से कई सड़कों पर बंद किया गया है। कई जगहों पर स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। कुछ जगहों पर NDRF और सेना लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कुछ वीडियो और फोटो भी वायरल हो रहे हैं।

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पुणे शहर समेत कुछ इलाकों इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए रेड अरल्ट जारी किया गया है। पुणे में भारी बारिश की चेतावनी के चलते अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई।

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट जा रहे लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

बारिश के कारण ट्रेनों के संचालन और हवाज जहाज की उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने अपने यात्रियों को सलाह दी है कि बारिश के कारण उनकी उड़ानों में समय पर देरी हो रही है। वह यात्रियों को अपडेट करने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बावजूद वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले उड़ान की जांच जरूर कर लें।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राहत और रेस्क्यू के लिए सेना कर रह मदद

पुणे में बाढ़ से प्रभावित लोगों को निकालने भारतीय सेना की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया है। खबरों की मानें तो 400 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। भारतीय सेना के साथ ही NDRF, फायर ब्रिगेड के साथ आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा राहत अभियान चलाये जा रहे हैं। सीएम एकनाथ शिंदे ने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो हवाई मार्ग से रेस्क्यू किया जाएगा।

First published on: Jul 26, 2024 02:57 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola