Job का झांसा देकर बॉस के साथ 'खास वक्त' बिताने की शर्त, Screenshot हुए Viral
Pakistan News: नौकरी के नाम पर महिलाओं का शोषण, पाकिस्तानी महिला के साथ हुई घिनौनी हरकत, जानें कैसे करें बचाव और शिकायत।
Edited By News24 हिंदी

Pakistan News
Edited By News24 हिंदी

Pakistan News
Pakistan News: पाकिस्तान से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पाकिस्तान की एक महिला ने नौकरी के लिए अप्लाई करते समय एक बेहद ही भद्दी घटना को एक्सपीरियंस किया, जिसे उसने सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ शेयर किया है। ताकि बाकी लोग इस घटना से सीख लें, इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही, एक बार फिर पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं।
क्या हुआ था?
जैसा की हम सब जानते है की जॉब ढूंढना एक बेहद ही मुश्किल काम है। ऐसे में महिला ने नौकरी ढूंढना के लिए Indeed ऐप का इस्तेमाल किया। इनडीड पर जॉब ढूंढ़ते ढूंढ़ते उसने Pakistan की एक गीगा ग्रुप ऑफ कंपनीज (Giga Group of Companies) में नौकरी के लिए अप्लाई दिया। जिसके बाद उसे एक हायरिंग मैनेजर के जरिए मैसेज मिलता है, कि उसे अपने बॉस की चीजों को मैनेज करना होगा, साथ ही उन चैट में था कि आपको अपने बॉस के साथ क्वालिटी टाइम (Quality Time) भी बिताना होगा। जिसे देख महिला दंग रह गई।
ये रहा वो ट्वीट:-
View this post on Instagram
Pakistan News: X के स्क्रीनशॉट में क्या था ?
आपको बता दें महिला का नाम अदीना हीरा (adina hira) बताया जा रहा है, महिला ने अपने एक्स अकाउंट पर उस व्यक्ति के साथ अपनी बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए जिसने नौकरी के संबंध में उनसे संपर्क किया था। साथ ही हीरा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि पाकिस्तान में एक लड़की होना बहुत मुश्किल है! यह अविश्वसनीय है!! कौन जानता है कि उन्होंने कितनी मासूम लड़कियों का फायदा उठाया होगा”
स्क्रीनशॉट में चैट के अनुसार, सदाम बुखारी नाम के एक अधिकारी ने हीरा से Indeed पर संपर्क किया और उन्हें अपने ऑफिस में पर्सनल असिस्टेंट के पद की वैकेंसी के बारे में जानकारी दी, साथ ही उन्हें नौकरी की रूल और रेगुलेशन के बारे में बताते हुए सैलरी के बारे में भी बताया।
बताया जा रहा है, कि इस मामले में शामिल गीगा ग्रुप नाम की कंपनी का पाकिस्तान के बाजार में बहुत बड़ा नाम है। हालांकि, इस मामले में कंपनी की ओर से अभी तक कोई बयान जारी किए जाने की खबर नहीं है।
ऐसे में अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप क्या कर सकते हैं?
याद रखें, आपने कोई गलती नहीं की है। जो आपके साथ हुआ है, वो गलत है। आप इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। अपनी हिम्मत मत हारिए और अपने अधिकारों के लिए लड़ें। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए ताकि और कोई महिला इस तरह की परेशानी का सामना न करे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: