'दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड और मोहरे...' अखिलेश यादव का केशव मौर्या पर तंज

UP Politics: यूपी बीजेपी में जारी खींचतान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या दिल्ली के मोहरे हैं। इसके साथ ही कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा।

Akhilesh Yadav Slams Keshav Prasad Maurya_

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav Slams Keshav Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी बीजेपी में मची सियासी हलचल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केशव जी दिल्ली के मोहरे हैं। वे दिल्ली के वाई-फाई पासवर्ड हैं। दिल्ली के वाई-फाई का खेल आप देखते रहिए। दिल्ली वाले और लखनऊ वाले किसी से मिल रहे हैं। उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में पुलिस ही पुलिस को पकड़ रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की नौकरशाही में एक ही जाति का दबदबा है। जब हम लोग सदन में सवाल उठाते थे तो ये लोग कहते थे प्रदेश में जीरो टाॅलरेंस की पाॅलिसी है। सरकार कानून व्यवस्था बड़े-बड़े दावे करती थी। बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि प्रदेश में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा। सीएम खुद इस बात को मान रहे हैं। कई विभागों में दलाली चल रही है।

कानपुर के दंगों में मुसलमानों से करोड़ों रुपये वसूले

सपा सुप्रीमो ने कहा कि जब हम सत्ता में थे तो वे हमे जातिवादी कहते थे। इस सरकार में क्या है? मुझ पर MY का आरोप था। खुशी है PDA ने MY को हरा दिया। वहीं पल्लवी पटेल की मुलाकात पर अखिलेश ने कहा कि कोई किसी से भी मिल सकता है हम सदस्यता की कार्रवाई नहीं करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि लखनऊ में भी एक हत्या हुई उसमें कौन किसको बचा रहा है? खुलासा नहीं होने दे रहे। मेरे पास पूरी फाइल है। कानपुर के दंगों में मुसलमानों से करोड़ों रुपये वसूले गए।

यूपी बीजेपी में घमासान जारी

बता दें कि यूपी बीजेपी में इन दिनों जमकर घमासान मचा हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ही मोर्चा खोलकर बैठे हैं। लेकिन अब ये सामने आ रहा है कि दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी कैबिनेट की बैठकों में शामिल नहीं हो रहे हैं। इतना ही नहीं वे एक्स पर किए जाने वाले पोस्ट में सीएम योगी को टैग भी नहीं करते हैं। इस बीच खबर है कि आज लखनऊ में सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम और संघ के बीच बैठक होगी। इसके बाद सीएम योगी दिल्ली भी आ सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ