UP Police: 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की नई डेट पर ताजा अपडेट

Constable Recruitment Exam Dates: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया है, जो अगस्त महीने में 5 दिन चलेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने 6 महीने में एग्जाम कराने का वादा निभाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।

UP Police Exam Dates

फरवरी 2024 में 2 दिन एग्जाम हुआ था।

UP Police Recruitment Exam Dates: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखें सामने आ गई हैं। 60 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे, जिनके लिए 5 लाख से ज्यादा नौजवान आवेदन कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज रिक्रूटमेंट एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पहले पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार, अब एग्जाम 23 अगस्त से 31 अगस्त तक कराए जाएंगे। एग्जाम 5 दिन चलेंगे। 23, 24, 25 अगस्त और 30-31 अगस्त 2024 को 2 शिफ्टों में पेपर होगा। जन्माष्टमी के त्योहार के कारण बीच से गैप दिया गया है। पूरा शेड्यूल और नोटिफिकेशन देखने के लिए https://uppbpb.gov.in/ पर लॉगइन करें।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सर्विस

योगी सरकार के आदेशानुसार, पांचों दिन एग्जाम देने परीक्षार्थियों के लिए फ्री बसें चलाई जाएंगी। इनका फायदा परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार उठा सकते हैं। वहीं बस सर्विस के लिए परीक्षार्थी को अपने एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी जमा करानी होगी। सरकारी की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को फ्री बसें चलाने के आदेश दे दिए गए हैं, जिनकी टाइमिंग विभाग एग्जाम टाइमिंग के अनुसार तय करेगा।

विज्ञापन

पेपर लीक के कारण कैंसिल हुई थी परीक्षा

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने साल 2023 में सिपाहियों के खाली पड़े 60244 पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। एग्जाम 17 और 18 फरवरी को हुआ था, लेकिन एग्जाम पेपर लीक हो गया। इस वजह से योगी सरकार की काफी किरकिरी हुई। उन्होंने फरवरी में हुए एग्जाम को रद्द करने का ऐलान करके 6 महीने के अंदर फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की थी। अपने उस वादे को उन्होंने निभाया और एग्जाम करा रहे हैं।

बता दें कि 17-18 फरवरी 2024 को प्रदेश के 75 जिलों में 2500 से ज्यादा सेंटरों पर एग्जाम हुआ था। करीब 48 लाख लोगों ने एग्जाम दिया था, जिनमें 16 लाख सिर्फ महिला परीक्षार्थी थीं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने नियमों के तहत कड़ी सुरक्षा में एग्जाम कराने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ