बिजली के खंभे से चिपका लाइनमैन, Video देख दहल उठेगा दिल

UP Gonda Lineman Death News : यूपी के गोंडा में बिजली के खंभे पर चढ़े लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर दिल दहल जाएगा। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Gonda Lineman death

गोंडा में लाइनमैन की मौत।

विज्ञापन

Gonda Lineman Death News : उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्राइवेट लाइनमैन बिजली ठीक करने के लिए खंभे में चढ़ा और फिर दोबारा जिंदा लौट कर नहीं आया। बिजली विभाग ने अचानक से विद्युत सप्लाई चालू कर दी, जिससे लाइनमैन खंभे पर चिपट गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

गोंडा के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में स्थित परसपुर गांव में यह घटना घटी। बारिश की वजह से अचानक से गांव की बिजली गुल हो गई। इस पर ग्रामीणों ने बिजली ठीक करने के लिए लाइनमैन केशव को बुलाया। गांव के एक खंभे का तार टूट था। प्राइवेट लाइनमैन ने तार को जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा और टूटे तार को जोड़ने लगा।

विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से हुई मौत

इस दौरान बिजली विभाग द्वारा अचानक से विद्युत सप्लाई चालू कर दी गई और तार में करंट दौड़ने लगा। लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह खंभे से चिपक गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लाइनमैन के शव को खंभे से उतारा।

विज्ञापन

रस्सी से बांधकर शव को खंभे से उतारा

विज्ञापन

कुछ लोगों ने पहले बिजली विभाग को फोन किया और बिजली काटने के लिए कहा। इसके बाद एक व्यक्ति खंभे के ऊपर चढ़ा और शव को रस्सी से बांधा। इसके बाद खंभे से धीरे-धीरे रस्सी के सहारे शव को नीचे उतारा गया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है, जिससे देखकर दिल दहल जाएगा।

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर

लाइनमैन की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी। अब बड़ा सवाल उठता है कि लाइनमैन की मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग या ग्रामीण है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ