Viral Video: बुलंदशहर में मुर्गे का लालच पड़ा भारी, तेंदुए के पिंजरे में फंसा इंसान, फिर हुआ ये...
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को मुर्गे का लालच महंगा पड़ गया। जिले के एक इलाके में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में शख्स फंस गया। घटना की जानकारी होने पर इलाके के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने शख्स का वीडिया बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बुलंदशहर जिले के औरंगाबाद थाना क्षेत्र की है। यहां के बिसुंदरा गांव में इन दिनों तेंदुए का आतकं है। वन विभाग और जिला पुलिस ने इस तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास एक पिंजरा लगाया है। तेंदुए को फंसाने के लिए पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा भी रखा गया। पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं फंसा, लेकिन मुर्गे के लालच में एक व्यक्ति इस पिंजरे में फंस गया।
#WATCH | Uttar Pradesh: A man got stuck in a cage, installed to nab a leopard, in Basendua village of Bulandshahr dist. Forest Dept says that the man had entered the cage to get a rooster that was kept there as bait for the leopard.
(Video: viral video confirmed by Forest Dept) pic.twitter.com/8ujj23I2AO
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 24, 2023
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पिंजरे में तेंदुए की जगह इंसान को देख कर सभी हक्के-बक्के रह गए। पिंजरे में बंद शख्स ने बताया कि वह रात को इसमें फंसा था। पूरी रात उसे पिंजरे में ही बितानी पड़ी। मौके पर पहुंचे लोगों ने इस शख्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: