Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर, हाशिम बाबा के साथ मिलकर करता था वारदात

नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले काफी समय से बदमाश को ट्रेस कर रही थी। बुधवार रात बदमाश की लोकेशन हापुड़ में आने पर उसे घेर लिया। सूचना पर हापुड़ पुलिस भी अलर्ट हो गई

Author
Edited By : Md Junaid Akhtar Updated: May 29, 2025 05:32
gangster Lawrence Bishnoi, UP STF, latest News, delhi police
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार देर रात हापुड़ में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात बदमाश को मार गिराया है। दावा है कि मारा गया बदमाश लॉरेंस गैंग का सक्रिय सदस्य था। बदमाश की पहचान नवीन कुमार पुत्र सेवाराम निवासी लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। नवीन दिल्ली में मकोका और अपहरण जैसे करीब 20 संगीन मामलों में संलिप्त था। पुलिस के मुताबिक, मृतक नवीन दिल्ली के थाना फर्श बाजार क्षेत्र में दर्ज हत्या और मकोका के मामलों में फरार था। नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के कुख्यात सदस्य हाशिम बाबा के साथ मिलकर अपराध करता था।

दो राज्यों की पुलिस ट्रेस कर पहुंची हापुड़

बताया जा रहा है कि नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले काफी समय से बदमाश को ट्रेस कर रही थी। बुधवार रात बदमाश की लोकेशन हापुड़ में आने पर उसे घेर लिया। सूचना पर हापुड़ पुलिस भी अलर्ट हो गई और दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार आवासीय कालोनी में बदमाश को रुकने के इशारा दिया। जिस पर बदमाश ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस फायरिंग में गोली लगने से बदमाश गिर गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है।

---विज्ञापन---

नवीन पर दर्ज थे 20 मुकदमे

पुलिस के मुताबिक, नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे करीब 20 संगीन आपराधिक मामले दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इनमें से दिल्ली के दो मामलों में उसे कोर्ट से सजा भी मिल चुकी है। पुलिस के अनुसार नवीन कुमार, पुत्र सेवा राम, निवासी लोनी (गाजियाबाद), दिल्ली के फर्श बाजार थाने में दर्ज हत्या और मकोका के केस में वांछित था।

बिश्नोई गैंग का था सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर

जांच में सामने आया है कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य और शार्प शूटर था। वह गैंग के एक और कुख्यात अपराधी हाशिम बाबा के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था।

---विज्ञापन---
First published on: May 29, 2025 05:32 AM

संबंधित खबरें