हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UP News: कश्मीरी छात्र ने AMU कैंपस में हमले का आरोप लगाया, कहा- सौतेला व्यवहार किया जा रहा है

विज्ञापन
कश्मीरी छात्र जिब्रान (बाएं) और अतिरिक्त जिलाधिकारी मीनू राणा। (फोटो: ANI)

UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) में पढ़ने वाले एक कश्मीरी छात्र ने कुछ अज्ञात बदमाशों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में उसके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अलीगढ़ के अतिरिक्त जिलाधिकारी मीनू राणा ने कहा कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

राणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “छात्रों के बीच मौखिक झड़प के बाद कश्मीरी छात्र असुरक्षित महसूस करने लगे हैं और इसके लिए एक बैठक आयोजित की जाएगी। कश्मीरी छात्र पर जानलेवा हमले की कोई शिकायत नहीं है।”

और पढ़िए – UP News: मिड डे मील खाने के बाद बीमार पड़ीं 15 छात्राएं, इलाज के लिए बुलाया तांत्रिक; NHRC ने भेजा नोटिस

छात्र का दावा- बाहरी लोगों ने कैंपस में मेरी पिटाई की

हमले का आरोप लगाने वाले कश्मीरी छात्र की पहचान जिब्रान के रूप में हुई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, जिबरान ने दावा किया कि बाहरी लोगों के एक समूह ने शनिवार शाम को उसकी पिटाई की।

छात्र ने आरोप लगाया कि कैंपस में घुसे बाहरी लोग शोर मचा रहे थे। इसके बाद मैंने उनसे कैंपस से बाहर जाने को कहा लेकिन वे नहीं गए। मैंने फिर दो बार उनसे आग्रह किया तो उन्होंने मुझे गाली दी और मेरी पिटाई की। जिब्रान ने कहा कि मैंने अपने हॉस्टल की ओर भागकर अपनी जान बचाई।

और पढ़िए – उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर का कहर; कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान, जानें अन्य राज्यों का हाल

छात्र बोले- शिकायत की तो मुझसे माफी मांगने को कहा गया

छात्र ने कहा, “मैंने और मेरे रूममेट्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन को फोन किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बजाय मुझे माफी मांगने के लिए कहा गया।” जिब्रान ने कहा कि मैंने पिटाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद दोबारा मेरी पिटाई की गई।

छात्र ने कहा कि हमलावरों ने मुझे आतंकवादी कहा और बोला कि तुम्हें गोली मार दी जाएगी। जिब्रान ने कहा कि परिसर में हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। इस बीच, एक प्रदर्शनकारी छात्र ने मामले की जांच और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

और पढ़िए –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Tramadol)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें