Kanpur Two Young Boy Deid on Diwali: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिवाली के दिन एक मनहूस खबर आई है। यहां 2 परिवारों की दिवाली की खुशी उस वक्त मातम में बदल गई जब उनके घर पर उनके बेटों की मौत की खबर पहुंची। सबसे ज्यादा दुख बात तो ये है कि ये दोनों लड़के एक-दूसरे के मौसेरे भाई थे। इन दोनों की गलती बस इतनी थी कि ये दोनों कान में ईयर फोन लगा रेलवे ट्रैक पर सुस्ताने के लिए बैठे हुए थे। इतने में आर्मी की मेडिकल ट्रेन आई और दोनों जवान लड़कों को रौंद कर निकल गई। घटना सूचना मिलते है कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस खबर सुनते ही दोनों लड़कों के परिवार में मातम पसर गया।
दोनों भाई कर रहे थे अग्निवीर की तैयारी
बताया जा रहा है कि दोनों मौसेरे भाई अग्निवीर की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए वो लोग हर दौड़ लगाने जाते थे। दिवाली के एक दिन पहले भी दोनों मौसेरे भाई दौड़ लगाने के लिए गए थे। जहां दोनों दौड़ लगाने के बाद सुस्ताने के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठ गए थे। इस दौरान दोनों भाई कानों में ईयर फोन लगाकर गाने सुन रहे थे। तभी रेलवे ट्रेक पर अचनक आर्मी की मेडिकल ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में दोनों लड़के आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नौजवानों की पहचान सुभाष और आशीष के रूप में हुई है, जो शाहपुर गांव के रहने वाले है।
यह भी पढ़ें: जेल में मंत्री के होने से, दूरी बनी ‘सोने’ से: बिना गहनों के मंडप मे बैठाई गई ‘मां काली’, अनुब्रत मंडल करते थे पूजा
कानों में लगा था ईयरफोन
पुलिस की माने तो, जब ये हादसा हुआ, उस वक्त दोनों के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था, जिसकी वजह से दो डिब्बों वाली आर्मी की मेडिकल ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुनाई दी और दोनों लड़के हादसे का शिकार हो गए। मृतकों के पिता बिंदा सिंह और राजेश सिंह ने बताया कि दोनों लड़के मौसेरे भाई होने के साथ-साथ आपस में अच्छे दोस्त भी थे। लड़कों के पिता बताया कि दोनों लड़के एक साथ पढ़ते-लिखते थे और हमेशा साथ में रहते थे। इस बात पिता ने रोते हुए कहा कि दोनों की मौत भी एक साथ ही हुई।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
5 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
9 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
10 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
14 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
15 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines