Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

‘शिवम मिश्रा नहीं चला रहे थे कार…’, कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड में नया मोड़, घायल ने बदला बयान; समझौते की दी अर्जी

पुलिस का मानना है कि जब रविवार दोपहर कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी और यात्रियों को टक्कर मारी थी, तब शिवम मिश्रा ही लेम्बोर्गिनी चला रहे थे.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Feb 12, 2026 00:36

कानपुर में हाई-प्रोफाइल लेम्बोर्गिनी हादसे ने एक नया मोड़ ले लिया है. जख्मी शिकायतकर्ता ने कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर समझौता करने की मांग की है. साथ ही कहा कि हादसे के वक्त तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा कार नहीं चला रहा था. इस मामले में पहले पुलिस ने FIR में चालक की जगह ‘अज्ञात’ लिखा था. जबकि, हादसे के वीडियो में कार से बाहर निकलते हुए शिवम मिश्रा खुद दिख रहे थे. जब इस पर विवाद हुआ तो उसके बाद पुलिस ने एफआईआर में शिवम मिश्रा का नाम जोड़ा था.

हादसे में मोहम्मद तौफीक के पैर में गंभीर चोटें आई थीं. मोहम्मद तौफीक ने ही इसकी शिकायत की थी. अब तौफीक ने एक सेटेलमेंट एप्लिकेशन के साथ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. हलफनामे में तौफीक ने कहा कि हादसे के वक्त कार शिवम मिश्रा नहीं मोहन लाल चला रहा था.

---विज्ञापन---

बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि कोर्ट में तौफीक और मोहन लाल का शपथ पत्र दिया गया है. इसमें उस दिन की घटना के बारे में बताया गया है. साथ ही वकील ने दोहराया कि शिवम मिश्रा गाड़ी नहीं चला रहे थे.

हालांकि, पुलिस का मानना है कि जब रविवार दोपहर कार फुटपाथ पर चढ़ गई थी और यात्रियों को टक्कर मारी थी, तब शिवम मिश्रा ही लेम्बोर्गिनी चला रहे थे. शुरुआती जांच में भी यही मिला है कि मौके के वायरल वीडियो में मिश्रा को उनके बाउंसरों ड्राइवर की सीट से बाहर खींचते दिख रहे हैं.

---विज्ञापन---

कोर्ट ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने और हलफनामों की जांच करने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया है.

First published on: Feb 11, 2026 11:36 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.