उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना छर्रा क्षेत्र के शिवपुरी गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक की जेब में रखे Apple कंपनी के iPhone 13 में अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में युवक झुलस गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार युवक ने कुछ दिन पहले ही अधिकृत शोरूम से iPhone 13 खरीदा था। घटना के वक्त वह अपने काम में व्यस्त था, तभी उसे जेब में गर्माहट महसूस हुई। उसने जैसे ही मोबाइल निकालने की कोशिश की, फोन जोरदार धमाके के साथ फट गया।
यह भी पढ़ें:चीख पुकार के बीच निर्दोष लोगों पर गोलियां बरसाते दिखे आतंकी, पहलगाम हमले का नया वीडियो आया सामने
ब्लास्ट की वजह से युवक के हाथ और जांघ गंभीर रूप से झुलस गए। पीड़ित ने इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताते हुए उपभोक्ता फोरम (कंज्यूमर कोर्ट) में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है। युवक का कहना है कि उसने एक ब्रांडेड और महंगा फोन सिर्फ भरोसे के कारण खरीदा था, लेकिन कुछ ही दिनों में ऐसा हादसा होना हैरान करने वाला है।
पुलिस ने मोबाइल को जांच के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ये घटना मोबाइल की सुरक्षा और कंपनियों की गुणवत्ता पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है। विशेषज्ञों की मानें तो मोबाइल में ब्लास्ट अक्सर बैटरी से जुड़ी खराबी या चार्जिंग में लापरवाही की वजह से हो सकता है, लेकिन इस मामले में चूंकि फोन नया था, इसलिए कंपनी की जवाबदेही तय की जा सकती है।
Apple ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
फिलहाल इस मामले में Apple कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि बैटरी ओवरहीटिंग, हार्डवेयर डिफेक्ट के कारण ब्लास्ट हो सकता है, लेकिन घटना के असली कारणों का जांच के बाद ही खुलासा होगा। पुलिस ने युवक के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों का कहना है कि युवक ने मोबाइल का गलत तौर पर इस्तेमाल नहीं किया था।
यह भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के बाद खौफ में पाकिस्तान, बढ़ाई सेना की तादाद; जानें LOC पर कैसे हैं हालात?
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
17 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
18 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
18 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines