50 हजार लोग बनेंगे वायुवीरों के शक्तिप्रदर्शन के साक्षी; 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट्स दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब
Edited By Pawan Mishra

Edited By Pawan Mishra

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 8 अक्टूबर को होने वाला एयर शो बेहद खास होगा। यहां तेजस, राफेल, सुखोई, मिराज समेत 120 से अधिक विमान अपनी ताकत दिखाएंगे। दरअसल, भारतीय वायुसेना के स्थापना के 91 वर्ष पूरे कर लेने की खुशी में संगम क्षेत्र में एयर शो आयोजित किया जा रहा है। इस बारे में एयर चीफ ने बताया कि एयर शो में लड़ाकू विमान करीब 10 जगह और लगभग हर दिशा में उड़ान भरेंगे। सूर्य किरण और सारंग विमान संगम के ऊपर करीब दो-तीन किलोमीटर के दायरे में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस बार एयर फोर्स डे पर वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ C-295 भी इस शो की शान बढ़ाएगा। इसी के साथ राफेल, SU30, मिराज भी अपनी ताकत का मुजाहिरा करेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: