News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Vice President of Dominican Republic arrives in India for three-day visit: डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति रकेल पेना रोड्रिग्ज मंगलवार को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची हैं। वो यहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अलावा अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ चर्चा करेंगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति रकेल भारतीय विश्व मामलों की परिषद में भारत-डोमिनिकन गणराज्य संबंधों पर एक व्याख्यान भी देंगी।
#WATCH | Vice President of the Dominican Republic, Raquel Peña Rodríguez, arrives at Delhi airport. https://t.co/GlTmGtnBaM pic.twitter.com/QiFFdlcEI6
— ANI (@ANI) October 3, 2023
---विज्ञापन---
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “भारत और डोमिनिकन गणराज्य के बीच संबंधों को आगे बढ़ाते हुए! डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति @RaquelPenaVice का गर्मजोशी से स्वागत, क्योंकि वह अपनी पहली भारत यात्रा पर नई दिल्ली आई हैं।”
Furthering 🇮🇳-🇩🇴 ties!
A warm welcome to VP @RaquelPenaVice of the Dominican Republic, as she arrives in New Delhi on her first-ever visit to India. pic.twitter.com/rbW2WCOuov
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) October 3, 2023
---विज्ञापन---
डोमिनिकन गणराज्य की उपराष्ट्रपति अपने भारतीय समकक्ष जगदीप धनखड़ के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर आई हैं। आपको बता दें कि यह डोमिनिकन गणराज्य के उपराष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा होगी और वह 3-5 अक्टूबर तक तीन दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, “यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ऐसे समय में हो रही है, जब भारत-डोमिनिकन गणराज्य द्विपक्षीय संबंध अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। दोनों देशों ने 4 मई 1999 को राजनयिक संबंध स्थापित किए थे।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।