---विज्ञापन---

Humanoid Robot: जौनपुर के स्टूडेंट ने हॉलीवुड मूवी देखकर बना डाला रोबोट, रेस्टोरेंट में करता है वेटर का काम, जानिए सबकुछ

Humanoid Robot: कुछ कर गुजरने का सपना हो तो इंसान हर बाधा पार कर लेता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जौनपुर के एक स्टूडेंट ने। नाम आकाश है। वह पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसने अपने पिता के रेस्टोरेंट के लिए एक रोबोट (Humanoid Robot) बनाया है। रोबोट ग्राहकों […]

---विज्ञापन---

Humanoid Robot: कुछ कर गुजरने का सपना हो तो इंसान हर बाधा पार कर लेता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है जौनपुर के एक स्टूडेंट ने। नाम आकाश है। वह पॉलिटेक्निक से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है। उसने अपने पिता के रेस्टोरेंट के लिए एक रोबोट (Humanoid Robot) बनाया है। रोबोट ग्राहकों के ऑर्डर को एक वेटर की तरह परोसता है। अब उसके रेस्टोरेंबट की पहचान Robot वाले रेस्टोरेंट के तौर हो रही है।

इस Robot को बनाने में कितने रुपए आकाश ने खर्च किए हैं? यह जानने से पहले आप VIDEO देखिए

---विज्ञापन---

रेस्टोरेंट में चल रहे इस रोबोट को देखिए। अब तक आपने विदेशों में ऐसे रोबोट के बारे में सुना होगा, लेकिन अब जौनपुर के रेस्टोरेंट में भी रोबोट वेटर की तरह काम करता नजर आ रहा है। जौनपुर के जमैथा के रहने वाले आकाश के पिता ने एक रेस्टोरेंट खोल रखा है।

…इसलिए बनाया Robot

रेस्टोरेंट में वर्कर्स की संख्या कम होने के कारण आकाश के मन में आया कि क्यों न एक रोबोट बनाया जाए जो वेटर का काम करे। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए आकाश ने जुगाड़ से रोबोट का निर्माण कर डाला। आकाश ने बताया कि उसे हॉलीवुड की मूवी देख कर रोबोट बनाने का आइडिया मिला था।

---विज्ञापन---

आकाश पॉलिटेक्निक कर रहे हैं और कम्प्यूटर साइंस से फाइनल ईयर के स्टूडेंट हैं। आकाश ने बताया कि 25 हजार की लागत इन रोबोट को बनाने में आई है। कुछ दिन पहले जिले में हुए साइंस एग्जीवेशन में आकाश के रोबोट को प्रथम स्थान मिला था और डीएम ने आकाश को सम्मानित किया था।

अब हाइटेक Robot बनाने का सपना

आकाश अपने इस क्रिएशन से काफी उत्साहित है। उसका सपना अब इससे भी बेहतर रोबोट बनाने की है। फिलहाल आकाश के जुगाड़ से बनाये गए इस रोबोट ने भी साबित कर दिया है कि आकाश के अंदर वो प्रतिभा है जो एक दिन जिले का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: World first robot lawyer: अब रोबोट कोर्ट में जज के सामने केस लड़ेगा तो वकील क्या करेंगे?

First published on: Feb 03, 2023 03:09 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola