Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा में होली के दिन चली गोली, दो पक्षों में पथराव, पांच घायल

Uttar Pradesh Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के रन्हेरा गांव में होली के दिन दो पक्षों में गोलियां चल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के करीब पांच लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में नोएडा रेफर किया गया है।

Author
Edited By : News24 हिंदी Updated: Mar 14, 2025 20:15
Greater Noida
Greater Noida

Uttar Pradesh Greater Noida News (जुनेद अख्तर) : ग्रेटर नोएडा के रन्हेरा गांव में होली के दिन कहासुनी के बीच दो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान जमकर फायरिंग की गई। घटना में करीब पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जेवर कस्बे के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विस्थापन को लेकर चल रहा है विवाद 

---विज्ञापन---

ग्रामीणों ने बताया कि रन्हेरा गांव को एयरपोर्ट के दूसरे चरण में विस्थापित किया जाना है। विस्थापन को लेकर गांव में दो पक्ष बन गए थे। एक पक्ष मंडलपुर में विस्थापन की मांग कर रहा था, दूसरा पक्ष जो फलैदा में विस्थापन चाहता था, उसका नाम फलैदा पक्ष है। दोनों पक्ष एक दूसरे से रंजिश रखते हैं। दोनों पक्षों में हुई जमकर कहासुनी शुक्रवार दोपहर गांव में दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हुई, छतों से पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। गोली धर्मवीर सिंह के दाहिने पैर में दो जगह लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे बृजपाल और गिरीश भी घायल हो गए।

दूसरे पक्ष के तीन लोगों को लगी गोली 

---विज्ञापन---

वहीं, दूसरे पक्ष से मनोज सिंह, विपिन और कालू भी घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी को जेवर के कैलाश और आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पैर में गोली लगने के कारण धर्मवीर सिंह को ऑपरेशन के लिए नोएडा रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस अब घायलों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

गांव में छाया सन्नाटा 

इस घटना के बाद से ग्रामीणों के होश उड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने खुद को घरों में बंद कर लिया है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गांव में यह इस तरह की पहली घटना है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विस्थापन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल गांव में सन्नाया छाया हुआ है।

पुलिस को नहीं मिली तहरीर 

इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। सभी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। भारी पुलिस बल तैनात होने के बाद गांव में शांति बनी हुई है। उनका कहना है कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। झगड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

First published on: Mar 14, 2025 07:58 PM

संबंधित खबरें