यूपी के हाथरस में मानव तस्कर अलग-अलग राज्यों में बच्चों को टारगेट करके तस्करी करते थे। पुलिस ने मानव तस्करी के मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। महिलाएं अलग-अलग जगह पर जाकर किराए के मकान में रहकर महिलाओं से दोस्ती करके उनके बच्चों को उठाकर तस्करी करती थीं।
कब का है मामला?
दरअसल, 9 मई को हाथरस से बच्चे का अपहरण कर आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में तस्करी करने पहुंचे थे। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा की टीम ने 500 के आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से मानव तस्करों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने किया मामले का खुलासा
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने चारों मानव तस्करों का खुलासा कर जेल भेजा है। कोतवाली सदर क्षेत्र के लाला का नगला से 4 वर्षीय मासूम बच्चे का अपहरण करके मानव तस्करी कर रहे थे। दरअसल, यह मामला 9 मई का है, जब कोतवाली नगर थाने में 4 साल के कविश की गुमशुदगी की सूचना दर्ज हुई। पुलिस की 4 टीमें बच्चे की खोजबीन में जुट गई। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से पकड़ा गया।
परिजनों ने जताया पुलिस का आभार
बच्चे की सकुशल बरामदगी के बाद परिवार काफी खुश दिखे। परिवार के लोगों ने पुलिस टीम का काफी आभार जताया।
अब तक 8 बच्चों का किडनैप किया गया
एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह नवजात से लेकर 3-4 साल के बच्चों को चुराता है। इस गिरोह में लगभग एक दर्जन सदस्य शामिल हैं। ये पहले टारगेट देखते हैं और परिवार के आस-पास किराए का मकान लेते हैं। फिर दोस्ती कर बच्चे की तस्वीर अपने गिरोह के साथियों को भेजते हैं। डील फाइनल होने पर बच्चे को मौका देखकर बहला-फुसलाकर ले जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Kanpur News: अनुष्का तिवारी पर एक और खुलासा, इंजीनियर की पत्नी का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8 और सपा के 2 MP निर्विरोध जीते; भाजपा में जश्न का माहौल
11 mins agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
49 mins agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
3 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
5 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines