उत्तराखंड की इस सीट पर दो पूर्व CM आमने-सामने, क्या बेटा संभाल पाएगा पिता की विरासत?

Haridwar Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड की हरिद्वार सीट हाई-प्रोफाइल सीट बन गई है। यहां से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के सामने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे की चुनौती है। बीजेपी की निगाह इस सीट पर जीत की ‘हैट्रिक’ लगाने पर टिकी हुई है, जबकि कांग्रेस 2009 के बाद पहली जीत के लिए पूरी कोशिश कर रही है। देखें, यह खास रिपोर्ट…

Haridwar Lok Sabha Election 2024

Haridwar Lok Sabha Election 2024: हरिद्वार में कोई भी जीते, जीत तो 'रावत' की ही होगी

Haridwar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दंगल के लिए धर्मनगरी हरिद्वार तैयार हो चुकी है। यहां से इस बार दो पूर्व सीएम आमने-सामने हैं। इनके नाम त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत है। हरीश हरिद्वार के पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। इस बार इस सीट से कांग्रेस ने उनके बेटे वीरेंद्र रावत को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल का टिकट काटकर त्रिवेंद्र सिंह रावत को मौका दिया। इस सीट पर लगातार दो बार से बीजेपी जीतती आ रही है।

विज्ञापन

वीरेंद्र रावत के सामने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती

वीरेंद्र रावत के सामने पिता हरीश रावत की विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। इस सीट से 2009 में हरीश सांसद चुने गए थे। उन्होंने बीजेपी के यतींद्रानंद गिरी को 1,27,412 मतों से हराया था। हरीश रावत को 3,32,235, जबकि यतींद्रानंद गिरि को 2,04,823 वोट मिले।

विज्ञापन

बीजेपी लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

बीजेपी की निगाहें इस बार हरिद्वार से जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई हैं। यहां से पिछली बार रमेश पोखरियाल ने कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 2,58,729 वोटों से हराकर लोकसभा पहुंचे थे। रमेश को 6,65,674, जबकि अंबरीश कुमार को 4,06,945 वोट मिले थे। वहीं, 2014 में रमेश ने कांग्रेस की रेणुका रावत को 1,77,822 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,92,320, जबकि रेणुका को 4,14,498 वोट मिले।

विज्ञापन

हरिद्वार से कब कौन बना सांसद?

साल सांसद पार्टी
1977 भगवान दास राठौड़ जनता पार्टी
1980 जगपाल सिंह जनता पार्टी (सेक्युलर)
1984 सुंदर लाल कांग्रेस
1987 राम सिंह मंडेबास कांग्रेस
1989 जगपाल सिंह कांग्रेस
1991 राम सिंह मंडेबास बीजेपी
1996 हरपाल सिंह साथी बीजेपी
1998 हरपाल सिंह साथी बीजेपी
1999 हरपाल सिंह साथी बीजेपी
2004 राजेंद्र कुमार बाड़ी सपा
2009 हरीश रावत कांग्रेस
2014 रमेश पोखरियाल बीजेपी
2019 रमेश पोखरियाल बीजेपी

 

विज्ञापन

हरिद्वार से कौन-कौन चुनावी मैदान में?

हरिद्वार से बीजेपी ने त्रिवेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस ने वीरेंद्र रावत और बहुजन समाज पार्टी ने जमील अहमद को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, उमेश कुमार निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। वे इस समय खानपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में कौन-कौन सी विधानसभा सीटें शामिल हैं?

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र में 14 विधानसभा सीटें शामिल हैं। इनमें धरमपुर, डोईवाला, ऋषिकेश, हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर (SC), भगवानपुर (SC), झबरेड़ा (SC), पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण सीट शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ