उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का एक्सीडेंट, डिवाइडर से हुई कार की टक्कर

Uttarakhand Former CM Harish Rawat Car Accident: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत हल्द्वानी से उधमसिंह नगर के काशीपुर जा रहे थे। तभी उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई।

Uttarakhand Former CM Harish Rawat Car Accident, Uttarakhand Former CM Harish Rawat, Harish Rawat, Harish Rawat Car Accident, Uttarakhand News

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत।

Uttarakhand Former CM Harish Rawat Car Accident: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार मंगलवार देर रात हल्द्वानी से उधम सिंह नगर के काशीपुर जाते समय डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे में हरीश रावत को गंभीर चोटें नहीं आई हैं। हादसे के बाद सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने एक पोस्ट की। इसमें लिखा कि टक्कर के बाद उन्हें हल्की चोटें आई हैं। डॉक्टरों से जांच कराई है।

पूर्व सीएम के सुरक्षा अधिकारी भी घायल

न्यूज साइट एचटी के अनुसार, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक्स पर लिखा, डॉक्टरों ने कहा कि सब कुछ ठीक है और मुझे छुट्टी दे दी गई। कुछ दोस्तों ने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिससे लोगों और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। मैं एक दम ठीक हूं और मेरे सहकर्मी भी ठीक हैं।

रात को सवा 12 बजे हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्घटना के कारण उनके सीने में चोट लगने की खबरें थीं। सामने आया है कि हरीश रावत के साथ यात्रा कर रहे उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और अन्य सहयोगियों को भी चोटें आईं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हादसा रात करीब 12:15 बजे हुआ, जिसमें रावत को चोटें आईं, जबकि उनके ड्राइवर और गनर बाल-बाल बच गए। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रावत को अस्पताल ले जाया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ