Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में पिछले करीब 7 दिन से एक टावर की सभी लिफ्ट बंद पड़ी हैं। टावर में रहने वाले करीब 50 परिवारों को सीढ़ी से ऊपर नीचे आना-जाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन से कई बार इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। लोगों का कहना है कि बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
लोगों का बुरा हाल
सोसायटी में लिफ्ट के संचालन के लिए करीब 400 वोट की बिजली आपूर्ति चाहिए। वहीं, बिल्डर प्रबंधन द्वारा 300 वाट की बिजली दी जा रही है, जिससे लिफ्ट नहीं चल पाती हैं। लिफ्ट के बंद होने के कारण लोग 22 मंजिला टावर में सीढ़ी से ऊपर नीचे आ जा रहे हैं, जिसने उनकी हालत खराब हो चुकी है। प्रबंधन से शिकायत करने पर केवल आश्वासन मिलता है। समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। सोसायटी में रहने वाले सुनील जलोटा ने बताया कि परिसर के टावर 29 में 2 लिफ्ट लगी हुई है, जिससे लोग ऊपर नीचे आते जाते हैं, लेकिन पिछले सात दिनों से दोनों लिफ्ट का संचालन बंद है।
टावर में रहते हैं 50 परिवार
सोसायटी के टावर में करीब 50 परिवार रहते हैं। जिसमें का कई लोग बीमार भी है। साथ ही, बुजुर्ग लोगों को अपनी दवाइयां लेने के लिए भी सीढ़ी से आना जाना पड़ रहा है। परेशान होकर परिचित के घर पर जाकर रहना पड़ा सुनील जलोटा ने बताया कि टावर के एक फ्लैट में एक युवक किराए पर रहता है, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। युवक के कमर में दिक्कत है, जिसके कारण उसे सीडी चढ़ने और उतरने में अधिक दिक्कत होती है। कई दिन से लिफ्ट न चलने के कारण सीढ़ी से आना जाना पड़ रहा है, जिससे युवक की समस्या और अधिक बढ़ गई। ऐसे में युवक अपने एक परिचित के पास रहने चला गया।
लिफ्ट लोगों की जरूरत
सुनील जलोटा ने बताया कि लोग काफी अधिक समस्या से जूझ रहे हैं। लिफ्ट लोगों की जरूरत बन चुका है, लेकिन वह सुविधा लोगों को ठीक से नहीं मिल रही है। वहीं, सोसायटी के इलेक्ट्रिसिटी इंचार्ज हेमेंद्र से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं सोसायटी के निवासी बंद पड़ी लिफ्ट की वीडियो बनाकर एक्स पर पोस्ट कर समस्या के समाधान की गुहार लगा रहे हैं।
संबंधित खबरें
क्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
45 mins agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
1 hr agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
1 hr agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
2 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
7 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
10 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
22 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines