Greater Noida News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा से मारपीट का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस भयंकर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों पक्षों के बीच ये मारपीट शराब के नशे में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमकर बरसे लात-घूंसे
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत डेल्टा 1 सेक्टर स्थित कावेरी सिटी सेंटर के सामने का है। वायरल वीडियो में जिस जगह पर मारपीट हो रही है, उसके पास शराब का ठेका भी है। इसलिए यह जताई जा रही है कि शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच ये मारपीट हुई है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं।
काफी धुंधला है वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को मौके से थोड़ी दूरी पर खड़े किसी शख्स ने बनाया है। इस वजह से वीडियो काफी धुंधला और खराब है। इस वीडियो में लड़ाई कर रहे युवकों की पहचान नहीं हो पा रही है। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि जल्द से जल्द मारपीट करने वाले सभी युवकों की पहचान कर ली जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में हॉस्टल से लापता हरियाणा का छात्र, MBBS की कर रहा था पढ़ाई
थार से शख्स को कुचलने की कोशिश
नोएडा में पिछले कुछ समय से इस तरह की घटनाएं काफी आम हो गई हैं। हाल ही में नोएडा के सेक्टर-53 से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। इस वीडियो में एक थार चालक रोड पर चल रहे घायल व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश कर रहा था। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
21 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines