हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गाजियाबाद में 17 से 23 जुलाई तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन चलेंगी क्लासेस

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने कल यानी 17 जुलाई से 23 जुलाई तक शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मेरठ रोड के आसपास के स्कूलों को 16 जुलाई यानी आज से ही बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के चलते 23 जुलाई तक स्कूल बंद

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद के जिलाधिकारी ने कल यानी 17 जुलाई से 23 जुलाई तक शहर के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मेरठ रोड के आसपास के स्कूलों को 16 जुलाई यानी आज से ही बंद करने के आदेश दिए गए हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और शिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है, ताकि स्कूल जाने वाले बच्चों को कोई परेशानी ना हो।

स्कूली बच्चों को हो रही थी परेशानी

11 जुलाई से शुरू हुई कावड़ यात्रा में अब गाजियाबाद जिले में भी कांवड़ियों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसके कारण शहर में कई जगह जाम और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। गाजियाबाद जिले से होकर लाखों की संख्या में कावड़िया गुजरते हैं। वहीं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी जुटे हुए हैं। ऐसे में जिलाधिकारी की ओर से शहर के सभी कॉलेज और विद्यालयों को 17 से 23 जुलाई तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ऑनलाइन क्लासेस चलाने के भी परमिशन स्कूलों को दी गई है, ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान ना हो।

ऑनलाइन चलेंगी क्लास

गाजियाबाद में मेरठ रोड मुख्य कावड़ मार्ग है। जिसके कारण मेरठ रोड पर पड़ने वाले स्कूलों को आज से ही बंद करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि शहर के अन्य स्कूलों को 17 से 23 जुलाई तक बंद करने के आदेश दिए हैं। इसको लेकर स्कूल की ओर से अभिभावकों को मैसेज भेज दिए हैं। साथ ही ऑनलाइन क्लास के लिए आईडी और पासवर्ड भी साझा किए गए हैं। 23 जुलाई को शिवरात्रि है। इसके बाद 24 जुलाई से स्कूल अपने समय पर फिर से खुल जाएंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola