---विज्ञापन---

गाजियाबाद में जल्द मिलेंगे पीएम योजना के आवास, इस कारण से हो रही थी देरी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 3496 आंवटी पिछले दो साल से पीएम आवास योजना के तहत आवास मिलने का इंतजार कर रहें हैं। इन आवास के आउटर डेवलपमेंट कार्य पूरा नहीं होने के कारण जीडीए द्वारा कब्जा नहीं दिया जा रहा है। अब प्राधिकरण द्वारा इस योजना के आउटर डेवलपमेंट कार्यो को 18 करोड़ रुपये की धनराशि से करकें पूरा करायेगा। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पिछले दो साल से प्रधानमंत्री आवास के आवंटी आवास मिलने का इंतजार कर रहें हैं। ऐसे में उनकी इस उम्मीद को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने फिर से जगाया है। प्राधिकरण द्वारा इस योजना के काफी लंबे से अधर में लटके आउटर डेवलपमेंट कार्यो को 18 करोड़ रुपये की धनराशि से करकें पूरा करायेगा। जीडीए द्वारा यह रकम शेल्टर फीस के रुप में जमा हुए धनराशि से खर्च करेगा। ऐसा होने से 3496 आवंटियों का जल्द ही सपना पूरा हो सकता है। इसका प्रस्ताव भी जीडीए ने बोर्ड से पास करा लिया है।

3496 आवंटी कर रहे दो साल से इंतजार

गाजियाबाद में 3496 आंवटी पिछले दो साल से पीएम आवास योजना के तहत आवास मिलने का इंतजार कर रहें हैं। आवंटी आए दिन इन आवास पर कब्जे की स्थिति जानने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के कार्यालयों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इन आवास के आउटर डेवलपमेंट कार्य पूरा नहीं होने के कारण जीडीए द्वारा कब्जा नहीं दिया जा रहा है। अब जीडीए द्वारा आउटर डेवलपमेंट कार्य को पूरा कराने के निर्णय से आवंटियों का आवास मिलने की आस जगी है। जीडीए के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करके आउटर विकास के अधूरे पड़े कार्यो को पूरा कराया जाएगा।

---विज्ञापन---

केवल पावर कारपोरेशन ने शुरू किया था कार्य

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, बिल्डर द्वारा नक्शा पास कराते समय जो शेल्टर फीस ली जाती है। इस फीस का उपयोग अवस्थापना विकास के लिए किया जा सकता है। ऐसे में इस फीस से पीएम आवास के आउटर वर्क को पूरा कराया जाएगा। आउटर डेवलपमेंट वर्क में संपर्क मार्ग, ड्रेन, सीवर, जलापूर्ति और इलेक्टिफिकेशन का कार्य संबंधित विभाग को करना था। मगर इसमें केवल विद्युत कॉरपोरेशन ने ही काम शुरू कराया था। अधुरे कार्यो के कारण ही आवंटियों को कब्जा नहीं दिया जा रहा था।

First published on: Jun 17, 2025 07:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola