Ghaziabad News: गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि छात्रा एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती है। आरोप है कि छात्र का एक दोस्त उसे अपने साथ ले गया था। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने दूसरे दोस्तों को भी वहां बुला लिया और छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले की जानकारी होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कवि नगर थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
दोस्त लेकर गया था छात्रा को अपने साथ
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के कवि नगर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। बताया गया है कि छात्रा की एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि उसका दोस्त उसे बुलाकर अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद आरोपी युवक ने अपने अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया। आरोप है कि इस दौरान सभी ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
3 नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
इसके बाद मामले की मामले की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता के परिवार की शिकायत पर तीन नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता छात्रा का भी मेडिकल कराकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines