News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ghaziabad News: इस साल मानसून से पहले गाजियाबाद के इंद्रापुरम में रहने वाली लगभग पांच लाख की आबादी को चकाचक सड़कें मिलने वाली हैं। इसके लिए नगर निगम द्वारा 8 करोड़ रु़पये से यहां की 7 सड़कों की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके लिए इंद्रापुरम के सीआईएसएफ के सामने वाली सड़क पर कार्य शुरू भी हो चुका है। इसके अलावा 6 अन्य मार्गो को भी नए सिरे से निर्माण कार्य शुरू होगा। इन मार्गो के निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
गाजियाबाद के इंद्रापुरम का पिछले वर्ष हैंडओवर होने के बाद से लगातार इस क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर निगम इस क्षेत्र में सड़कों, सिविरों और पार्को के निर्माण का कार्य करा रहा है। वहीं इस बार मानसून से पहले भी इंद्रापुरम की टूटी सड़कों और मुख्य सड़कों को चकाचक करने के लिए 8 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। वही इंद्रापुरम की मुख्य मार्गो को भी नए सिरे से संवारा जाएगा। वसुंधरा समेत लिंक रोड को एनएच 9 से जोड़ने वाला सीआईएसएफ रोड़ इंद्रापुरम का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग के पूरी तरह से ठीक होने से इंद्रापुरम के लाखों लोगों का इसका काफी फायदा होगा।
इंद्रापुरम की सीआईएसएफ रोड़ से जुडने वाली वैभव खंड़, निति खंड और शक्ति खंड को जोड़ने वाले मार्ग भी क्षतिग्रस्त हैं। इन सभी मार्गो को भी दुरुस्त किया जाएगा और नए सिरे से इनका निर्माण होगा। नगर निगम द्वारा मानसून आने से पहले इन सभी सड़कों का कार्य पूरा करने का लक्ष्य हैं। क्योंकि बारिश होने के बाद इन मार्गो की स्थिति ओर भी जर्जर हो जाएगी और पानी से बढ़े गडढ़े बन जाएंगे। जिससे लोगों को परेशानी होगी। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर निगम निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के अनुसार बारिश का मौसम आने से पहले सभी मार्गो को दुरूस्त किया जा रहा है, ताकि बारिश के मौसम में लोगों को परेशानी ना हो।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।