Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक महिला ने अपने माता-पिता और भाई समेत 23 लागों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सभी लोगों ने मिलकर प्लॉट दिलाने के नाम पर उससे 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर गाजियाबाद के खोड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
माता-पिता और भाई सहित 23 लोगों पर लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के संगमपार्क निवासी शशि ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि 7 साल पहले उसकी माता, पिता और भाई जितेन्द्र ने उन्हे मकनपुर मुख्य मार्ग पर एक प्लॉट के बारे मे जानकारी देते हुए खरीदने की सलाह दी थी। बताया गया कि यह प्लॉट कविनगर निवासी मनोज कुमार के नाम है। इस दौरान उन्होने उस प्लॉट को 44 लाख रुपये में दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि इसके लिए उसके मात-पिता ने उसके पति को पुश्तैनी मकान तक बेचने का दबाव डाला था। बताया गया है कि पति से बात करने के बाद उन्होने एक प्लॉट को खरीदने के लिए हामी भर ली और 12 लाख रुपये मनोज कुमार को देकर नोटरी कराकर मुक्तारनामा करा लिया था।
आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
बताया गया है कि इसके बाद उन्होने अपने पति का पुष्तैनी मकान बेच दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी प्लॉट नंबर 1 और आठ को खरीदने का झांसा देने लगे और इन प्लॉट को 32 लाख रुपये की बात सामने आई थी। इस पर उन्होने 2 लाख रुपये नगर और 30 लाख रुपये का चैक के माध्यम से भुगतान कर दिया था। बताया गया है कि आरोपियों ने उन्हे जल्द ही प्लॉटी रजिस्ट्री कराने की बात कही। इसके बाद वर्ष 2022 में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति उनके प्लॉट पर पहुंचा और अपना हक जताने लगा। तब जाकर उन्हे जानकारी हुई कि उनके साथ धोखा हुआ है। आरोप है कि उनके माता-पिता और भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की और उनकी रकम हड़पी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है और जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
20 mins agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
1 hr agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
2 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
3 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
6 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
7 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
9 hrs agoअयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
10 hrs agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
23 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines