हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैंने कर दी हत्या, 'आकर मुझे गिरफ्तार कर लो'.., रिटायर फौजी ने पुलिस को फोन कर क्या बताया?

BSF retired personnel shot daughter lover: गाजियाबाद की एक सोसायटी में एक रिटायर्ड फौजी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। युवक उसकी बेटी का दोस्त था, वह दोनों के इस रिश्ते से खुश नहीं था। जिसके बाद आज गुस्से में उसने युवक को गोली मार दी और फिर खुद पुलिस को फोन किया है।

विज्ञापन

BSF retired personnel shot daughter lover (विमल कौशिक): गजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक की एक सोसाइटी में शनिवार को बीएसएफ से रिटायर्ड जवान ने एक युवक को गोली मार दी। युवक की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि युवक आरोपी की बेटी का दोस्त था। जिससे वह नाराज था और आज उसने अपनी रिवाल्वर से युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने के बाद पूर्व फौजी ने खुद पुलिस को फोन किया। फोन पर उसने पुलिस को कहा कि मैंने एक युवक की हत्या कर दी है, आकर मुझे गिरफ्तार कर लो।

सोसायटी में दहशत का माहौल

दिनदहाड़े सोसायटी में गोली चलने से घटनास्थल के आसपास कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस ने युवक की पहचान के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

विज्ञापन

रिवाल्वर के लाइसेंस की हो रही जांच 

पुलिस के अनुसार जिस रिवाल्वर से हत्या को अंजाम दिया गया है, उसके लाइसेंस की जांच की जा रही है। आरोपी हिरासत में है, फिलहाल वह शांत है। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अभी तक की प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक आसपास ही रहता है। वह आरोपी की बेटी से लंबे समय से मिल रहा था। आरोपी दोनों की दोस्ती से खुश नहीं था, बताया जा रहा है कि वह युवक को पहले भी अपने बेटी से दूर रहने के लिए कह चुका था।

खबर अपडेट की जा रही है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola