Ghaziabad News: गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों में अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक बंद बॉडी केंटर में लदी 600 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 44 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसे आरोपी चंडीगढ़ से यहां तस्करी के लिए लाया था।
ऑन डिमांड एनसीआर क्षेत्र में करता था सप्लाई
गाजियाबाद के एडिशनल डीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने एक सूचना के आधार पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से चंडीगढ़ से तस्करी करके लाई जा रही 600 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत लगभग 44 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी इन शराब की पेटियों को एक बंद बॉडी केंटर में ला रहा था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ऑन डिमांड इंग्लिश शराब की तस्करी करता है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एक चक्कर के मिलते थे 50 हजार रुपए
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया तस्कर अनूप सिंह छठी फेल है। वह 20 वर्षों से ड्राइविंग का काम करता रहा, मगर आमदनी कम होने के कारण वह परेशान था। जिसके बाद वह हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के संपर्क में आकर बिहार में अवैध शराब की तस्करी करने लगा। पूछताछ में पता लगा है कि आरोपी अनूप सिंह को एक चक्कर के 50 हजार रुपए मिलते थे। वर्ष 2023 में अनूप बिहार से जेल जा चुका है। इसके अलावा वह मार्च माह में ग़ाज़ियाबाद के मुरादनगर में भी गिरफ्तार किया गया था।
संबंधित खबरें
कौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जो बन सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
17 mins agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
2 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
2 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
23 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines