Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

लखनऊ में 100 लोगों पर FIR, कल विधानसभा के सामने UGC के समर्थन में किया था प्रदर्शन

यूपी पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। विधानसभा के बाहर करने के मामले में पुलिस ने 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बीते दिन सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज ने प्रदर्शन किया था। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 8, 2026 11:17

Lucknow News: सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समाज को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करना भारी पड़ गया। लखनऊ में 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समाज ने 7 फरवरी को यूजीसी के समर्थन में विधानसभा के सामने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन करने के आरोप में हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि यूजीसी के नए नियमों को लागू करने के समर्थन में सुहेलदेव आर्मी मार्शल समाज के कार्यकर्ता शनिवार को यूपी विधानसभा के सामने पहुंच गए। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर मांग के लिए नारेबाजी करने लगे। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सभी को वहां से हटाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। पुलिस ने हिरासत में लेकर सभी को ईको गार्डेन में छोड़ दिया। इसके अलावा परिवर्तन चौक पर धरना दे रहे छात्र संगठन के बच्चों को हटाने हजरतगंज पुलिस पहुंची, देर रात तक गहमगहमी के बाद छात्रों को वहां से हटाया गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: उफ़! UGC के ये नए नियम, क्यों चकराया सुप्रीम कोर्ट? SC ने विचार के लिए तय किए ये 5 मुद्दे

प्रदर्शन करते समय सुहेलदेव आर्मी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने कहा था कि हमने अपने कार्यकर्ताओ के साथ विधानसभा के बाहर एकत्र हुए और यूजीसी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। उनका कहना है कि यूजीसी को तुरंत लागू किया जाए ताकि उच्च शिक्षा में समानता और न्याय सुनिश्चित हो सके। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

---विज्ञापन---

यूजीसी के नियमों पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। नए नियमों पर सवर्ण समाज ने भेदभाव का आरोप लगाया था। इसको लेकर कई जगह प्रदर्शन हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने आयोग को नोटिस जारी किया है। नियमों में समीक्षा के लिए आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘समाज बिर जाएगा, खतरनाक नतीजे होंगे’, UGC के नए नियमों पर SC ने क्या कहा? जानें 10 बड़ी बातें

First published on: Feb 08, 2026 11:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.