Exclusive: एक बेटा 2 बाप...बोल नहीं सकता युवक तो कैसे बताए कि आखिर वो किसका वारिस?

Hardoi Dumb Young Boy Controversy: उत्तर प्रदेश के हरदोई से बचपन में एक बच्चा लापता हो गया था। अब घर लौटा तो मां-बाप को पहचान नहीं पाया। वहीं 2 परिवारों ने उस पर अपना दावा किया है।

Stressed Boy

टीचर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे अभिभावक।

Dumb Young Boy Claims By Two Father: मेरे 2-2 बाप…याद ही होगा सुनील शेट्टी की मूवी का यह डायलॉग, असल में सुनने को मिले तो कैसा लगेगा? जी हां, एक शख्स के 2-2 बाप होने का मामला सामने आया है, लेकिन यहां दिलचस्प बात यह है कि युवक बेजुबान है और कई सालों बाद अपने घर लौटा है। इसलिए वह बता नहीं सकता कि उसके असली मां-बाप कौन हैं? मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई का है। हरदोई जनपद के कोतवाली कछौना पुलिस को एक बेजुबान लड़का लावारिस हालत में मिला। उसके परिजनों की तलाश करते हुए पुलिस ने पूरे इलाके के थानों में गुमशुदगी की शिकायतें खंगाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

DNA टेस्ट कराकर बिछड़ों को मिलाएगी पुलिस

एडिशनल SP हरदोई नृपेंद्र ने बताया कि पुलिस ने युवक की फोटो और उससे जुड़ी कुछ जानकारियां सोशल मीडिया पर वायरल की थीं, जिसे फॉलो करते हुए 2 परिवार सामने आए। दोनों ने युवक पर अपना हक जताया। दोनों ने कहा कि वह युवक उनका लापता हुआ बेटा है, लेकिन युवक अपने दोनों मां-बाप को पहचान नहीं पा रहा है, क्योंकि वह बचपन में ही घर छोड़कर चला गया था। अब पुलिस इस कशमकश में है कि आखिर युवक को किसे सौंपा जाए? ऐसे में DNA टेस्ट का विकल्प अपनाने पर भी पुलिस विचार कर रही है, ताकि युवक को उसके खोए हुए मां-बाप और मां-बाप को उनका खोया बेटा मिल जाए।

विज्ञापन

26 दिन से एक लड़की को तलाश रही पुलिस

दूसरी ओर, हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र से 26 दिनों से एक लड़की गायब है, जिसको ढूंढने में कछौना पुलिस नाकाम रही है। लड़की के घरवाले थाने का चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। उन्हें हर बार आश्वासन दिलाकर थाने से वापस भेज दिया जाता है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के दीननगर गांव में रहने वाले रामरतन की 17 साल की बेटी 14 जनवरी को अचानक गायब हो गई थी। रामरतन ने अपनी बेटी के गायब होने की खबर पुलिस थाने में दी। रामरतन ने शिकायत में यह बताया कि उसकी बेटी संडीला अद्यौगिक क्षेत्र में प्रकाश प्लाईबोर्ड नामक कंपनी में काम करती थी, लेकिन 14 जनवरी से लापता है।

विज्ञापन

पुलिस वाले कहते गाड़ी दो, फिर लड़की ढूंढेंगे

रामरतन के अनुसार, 14 जनवरी को उसकी बेटी घर में यह बोलकर गई थी कि वह कंपनी में अपने बाकी के पैसे लेने जा रही है। उसके बाद बेटी घर वापस नहीं आई। रामरतन का कहना है कि कंपनी के कुछ कार्यकर्ता उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले गए हैं। मामले में कछौना पुलिस ने अभी तक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। जब भी वे पुलिस थाने जाते हैं तो वहां के पुलिसकर्मी कहते हैं कि पहले गाड़ी लेकर आओ, फिर लड़की को ढूंढ़ा जाएगा। यह बात सुनकर लड़की की मां रोने लगी और बोली कि हम गरीब लोग कहां से गाड़ी लाकर देगें? हमारे पास इतना पैसा कहां से आएगा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ