Kerala में धमाका, भरभरा कर गिरे 25 घर, वाहन जले; महिलाओं-बच्चों समेत 16 घायल पहुंचे अस्पताल

Kerala Factory Warehouse Blast: केरल में जोरदार ब्लास्ट हुआ है, जिस वजह से कई घर ढह गए। वहीं हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने और 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

Kerala Factory Warehouse Blast

Kerala Factory Warehouse Blast

Kerala Fire Crackers Factory Warehouse Blast: केरल में सोमवार को जोरदार धमाके से लोगों का दिल दहल गया। धमाका एक फैक्ट्री में हुआ। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 16 लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं एक शख्स की मौत बताई जा रही है। धमाका त्रिपुनिथुरा के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में हुआ। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर भी है। 4 गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पताल से कलामासेरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राख का ढेर बना पटाखों का गोदाम

जिला प्रशासन के अनुसार, मृतक की पहचान तिरुवनंतपुरम के रहने वाले विष्णु के रूप में हुई है। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के 25 से अधिक घर और कुछ दुकानें भरभरा कर गिर गईं। 2 वाहन भी पूरी तरह जल गए। हालांकि धमाका कैसे हुआ, अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है, लेकिन पूरा गोदाम राख के ढेर में तब्दील हो गया है। धमाके की खबर मिलते ही पुलिस, प्रशासन के अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बचाव अभियान चलाते हुए पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन

सिगरेट-बीड़ी से चिंगारी गिरने का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाके की पुष्टि फायर ब्रिगेड ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारी ने की। भीषण विस्फोट था, जिसके झटके कई किलोमीटर दूर अग्निशमन केंद्र तक भी महसूस किए गए। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन प्रशासन-पुलिस को यह नहीं पता था कि पटाखा फैक्ट्री और गोदाम अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, धमाका तब हुआ, जब एक वाहन से गोदाम में पटाखे उतारे जा रहे थे। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि सिगरेट या बीड़ी की चिंगारी से शायद धमाका हुआ हो।

विज्ञापन

धमाके से क्या-क्या नुकसान हुआ?

फैक्ट्री में धमाका होने से इमारतों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई घरों के दरवाजे और खिड़कियां उड़ गईं, जिसका मलबा पार्किंग में खड़ी कारों पर गिरा। आस-पास खड़े पेड़ों में आग लग गई। एक महिला ने कहा कि धमाके के कारण हमने सब कुछ खो दिया है। मेरा घर पूरी तरह डैमेज हो गया है। दरवाजे और खिड़कियां नहीं बचीं। हम यहां कैसे रह सकते हैं?

मंत्री ने डॉक्टरों को दिए कड़े निर्देश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के स्वास्थ्य मंत्री वेना जॉर्ज ने हादसे में घायल हुए लोगों को स्पेशल ट्रीटमेंट देने के निर्देश दिए हैं। जिला चिकित्सा अधिकारी ने कलामस्सेरी मेडिकल कॉलेज और एर्नाकुलम जनरल अस्पताल में भर्ती लोगों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। साथ ही मंत्री ने पुलिस और प्रशासन को मामले की गहन जांच करने को कहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ