Jaipur में बाल सुधार गृह से भागे 22 बच्चे, 8 रेप और 13 मर्डर आरोपी; पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Jaipur Juvenile Home Child Molesters Escaped: जयपुर में बाल सुधार गृह से जूवेनाइल आरोपी फरार हो गए हैं। इससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे शहर में उनकी तलाश में छापामारी जारी है।

Juvenile Home Prisoners

जुवेनाइल होम से बच्चे जंगला तोड़कर फरार होने से हड़कंप मचा हुआ है।

Child Molesters Escaped From Jaipur Juvenile Home: राजस्थान के जयपुर से बड़ी खबर आ रही है। आदर्श नगर इलाके में स्थित बाल सुधार गृह से 22 बच्चे फरार हो गए हैं, जिनमें से 8 रेप और 13 मर्डर आरोपी हैं। वहीं एक साथ इतने बच्चों के फरार होने पर जयपुर पुलिस और प्रशासन अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने पर ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी जुल्फिकार अली खान ने शहरभर में नाकाबंदी करा दी है। शहरभर में उनकी तलाश में छापेमारी चल रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही आई सामने

एडिशनल DCP ईस्ट सुमन चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बाल सुधार गृह के अधिकारियों से भागने वाले बच्चों के बारे में जानकारी ली। बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि हम लोगों को जैसे ही बच्चों के फरार होने की सूचना मिली, वैसे ही हम लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बच्चे जंगला तोड़कर दीवार कूद कर फरार हुए हैं। निजी गार्ड की तरफ से लापरवाही बरती गई है। फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी है, जो बच्चों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

विशेष जांच दल का गठन किया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बाल सुधार गृह से बच्चों के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए ADCP ईस्ट सुमन चौधरी ने एक जांच टीम गठित की है। इस टीम ने अपनी काम भी शुरू कर दिया है। जांच टीम और पुलिस बाल सुधार गृह और आस-पास के इलाके में लगे CCTV खंगाल रही है। बाल सुधार गृह के अधीक्षक मनोज कुमार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

मनोज कुमार ने बताया कि रविवार रात की घटना है। बच्चों ने पहले जंगला तोड़ा। इसके बाद दीवार तोड़कर और उसे फांदकर वे भाग गए। सुबह करीब 6 बजे केयर टेकर ने जंगला और दीवार टूटी देखी तो सुधार गृह के संचालक को बताया। जो दीवार तोड़ी गई है, वह मेंटल अस्पताल की तरफ खुलती है। मामले में प्राइवेट गार्ड का हाथ होने का शक है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ