(अशोक कुमार तिवारी, जौनपुर)
Dhananjay Singh Reaction on BSP: उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से बीएसपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। यहां से पहले बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को मैदान में उतारा गया था। लेकिन अब उनका टिकट काट दिया है। जिसके बाद बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने बीएसपी पर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि बीएसपी ने मेरी पत्नी के साथ धोखा किया। मेरे साथ तो पहले भी हो चुका है धोखा। लेकिन मेरी पत्नी के साथ पहली बार हुआ है। वो आहत हैं और बिल्कुल भी डरने वाले नहीं। जिसको हम लोग चाहेंगे, वही यहां से चुनाव जीतकर जाएगा। यूपी की जौनपुर सीट पर अब सियासत गर्म हो गई है। श्रीकला के मैदान से हट जाने के बाद यहां इलेक्शन रोचक हो गया है।
मायावती की ओर से अब श्याम सिंह यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। धनंजय ने कहा कि जो हुआ है, वो गलत है। मैंने कभी किसी के साथ समझौता नहीं किया है। जब बसपा की सरकार थी, तब भी मुझे मुकदमों के आधार पर जेल में रखा गया था। साल 2011 में जौनपुर में धारा 144 लगी थी। उस वक्त भी मुझे जौनपुर आने से रोका गया था। केवल धनंजय सिंह की वजह से बसपा की चर्चा है। बसपा ने अमेठी, बस्ती, आजमगढ़ समेत कई सीटों पर टिकट बदला है। क्या वहां की चर्चा हुई है?
समर्थकों के साथ जल्द लेंगे फैसला
धनंजय सिंह ने कहा कि अब किसका सपोर्ट करना है, निर्णय जल्दी लेंगे। वे अपने समर्थकों के साथ बैठेंगे और दो या तीन दिन में उचित निर्णय ले लेंगे। बाहुबली नेता ने कहा किमई में तो जेल में था। खुद बसपा के लोगों ने श्रीकला से संपर्क किया और टिकट दिया। वो भी नामांकन के अंतिम दिन ऐसा हुआ। अगर मई में बाहर रहते, तो निर्दलीय नामांकन भरते भी, लड़ते भी। लेकिन अब कभी बसपा से तालमेल नहीं होगा।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
16 mins agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
16 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
21 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines